फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after the earthquake shock The train will take break

भूकंप के झटके का आभास होते ही बुलेट ट्रेन में लगेगा ब्रेक, सुरक्षित होगा सफर

Tue, 14 Nov 2017 07:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 14 Nov 2017 07:09 AM IST
विज्ञापन
after the earthquake shock The train will take break
बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन ट्रैक को हर तरह से सुरक्षित सफर के लिए तैयार किया जा रहा है। भूकंप, आंधी, समुद्री तुफान, ट्रैक फ्रैक्चर की स्थिति में भी सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखा जा रहा है। इस योजना में देश में वैसी पहली तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जो भूकंप का आभास होते ही बुलेट ट्रेन में ब्रेक लगा देगा।

विज्ञापन


पढ़ें:  बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने रेलवे बाबुओं पर बढ़ाया प्रेशर, 'हाई स्पीड' में हो रहा काम
विज्ञापन


इसी तरह समुद्री तेज हवा, तुफान आने की स्थिति में भी सेंसर के माध्यम से ऑपरेटिंग कंट्रोल सेंटर को सूचित करेगा। सूचना मिलते ही ट्रेन में ब्रेक लगा जाएगा। रेलवे के ड्रीम बुलेट प्रोजेक्ट को बेहद सुरक्षित सफर के लिए तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत ऑपरेटिंग कंट्रोल सेंटर अहमदाबाद में बनेगा। पल-पल की सूचना इस सेंटर को मिलेगी। स्थिति को भांपते हुए कंट्रोल सेंटर ट्रेन को मॉनीटर करेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस प्राजेक्ट में ऐसे उपकरण लगाए जा रहे है जो भूकंप का आभास करते ही ट्रेन में ब्रेक लगा देगा। 

उन्होंने बताया कि भूकंप का दो स्टेज होता है। एक प्राइमरी व दूसरा सेकेंडरी। दूसरे फेज में ही भूकंप नुकसान पहुंचाता है, लिहाजा ऐसा उपकरण लगाया जा रहा है जो प्राइमरी फेज का पता चलते ही ट्रेन में ब्रेक लगा देगा। 


पढ़ें: रेलवे ने बढ़ाया इन ट्रेनों का किराया, देने होंगे 75 रुपये तक अतिरिक्त

उन्होंने यह भी बताया कि समुद्री तूफान की स्थिति में भी यात्री महफूज रहेंगे। ऐसा स्पीड सेंसर लगाया जा रहा है तो हवा के रूख को भांप सकेगा। समुद्री तुफान आने पर सेंसर ऑपरेटिंग कंट्रोल सेंटर को सूचित करेगा। 

ट्रैक फ्रैक्चर के कारण होने वाली दुर्घटना भी बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर नहीं होगी क्योंकि पूरे ट्रैक पर ऑटोमेटिक ट्रैक फ्रैक्चर डिटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रैक के फ्रैक्चर होते ही स्वत: ट्रेन में ब्रेक लग जाएगा। इस तरह से किसी भी आपदा से बचाव आसानी से किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed