{"_id":"59019fb04f1c1b0b71c0e6b0","slug":"after-the-defeat-in-the-mcd-election-kejriwal-convenes-the-review-meeting-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD में हार के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए केजरीवाल ने बुलाई बैठक, हो सकते हैं कई फेरबदल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
MCD में हार के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए केजरीवाल ने बुलाई बैठक, हो सकते हैं कई फेरबदल
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Thu, 27 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हार की समीक्षा के लिए विधायकों की बैठक बुलाई। केजरीवाल के घर पर ही सभी विधायकों को बुलाया गया था। केजरीवाल की समीक्षा बैठक में सभी विधायक सहित एमसीडी में चुनकर आये 48 पार्षद भी मौजूद थे। बता दें कि एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी कुल 48 सीटों पर सिमट कर रह गई थी।
वहीं कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब पार्टी में बदलाव होने की भी संभावना है। खबरों की माने तो परिवहन मंत्री गोपाल राय को दिल्ली ईकाई का इंचार्ज बनाया जा सकता है। इससे पहले दिल्ली ईकाई के इंजार्ज दिलीप पांडे थे।
आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद केजरीवाल के कुछ खास नेताओं ने हार की नैतिक जिम्मेदारी को मानते हुए इस्तीफे की पेशकश भी की। चुनावी परिणाम आते ही पार्टी विधायक अलका लांबा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही थी, तो आप दिल्ली के इंचार्ज दिलीप पांडे और पंजाब के संयोजक संजय सिंह ने पार्टी में मजबूत नेतृत्व ना होने की बात कहते हुए पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है। ऐसे में माना जा रहा है कि लगातार हार से सबक लेते हुए पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा और गोवा विधानसभा में करारी हार का समना करना पड़ा। निकाय चुनाव के परिणाम में पार्टी के बाद पार्टी के वोटिंग प्रतिशत में भी गिरावट देखी गई है।
2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी को 54 फीसदी वोट मिली थे वहीं यह वोट प्रतिशत घटकर आधा हो गया है। दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी ने 70 सीट में से 67 सीट जीती थी। मगर अब पार्टी के वोट प्रतिशत में काफी गिरावट आयी है, साथ ही अन्य राज्यों में बढ़ रहे अपने विस्तार को लेकर अब पार्टी परेशान दिख रही है।