फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the approval of Lord Jagannath Rath Yatra Amit Shah said It is a matter of happiness for crores of devotees

रथ यात्रा सुनिश्चित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पूरा देश खुश : अमित शाह

Mon, 22 Jun 2020 06:05 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 22 Jun 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
After the approval of Lord Jagannath Rath Yatra Amit Shah said It is a matter of happiness for crores of devotees
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : PTI

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आयोजन की सैकड़ों साल की परंपरा जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुछ शर्तों के साथ इसकी अनुमति दे दी है। इसी के साथ कल मंगलवार को रथ यात्रा निकलेगी। कोर्ट के इस फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज का दिन हम सभी के लिए खास है। विशेषकर हमारे ओडिशा के भाइयों और बहनों के साथ-साथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के भक्तों के लिए। रथयात्रा सुनिश्चित करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा देश प्रसन्न है।

विज्ञापन


शाह ने दूसरे ट्वीट में कहा कि यह मेरे साथ भारत के करोड़ों भक्तों के लिए खुशी की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने न केवल भक्तों की भावना को समझा, बल्कि उन परामर्शों को भी लागू किया, जिससे हमारी भूमि की महान परंपराओं का पालन किया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले अमित शाह भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर अनिश्चितता के बीच सोमवार को जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव से बात की थी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उच्चतम न्यायालय इस साल पुरी में रथ यात्रा आयोजित करने की मंजूरी दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जजों की पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रथ यात्रा का आयोजन मंदिर समिति, राज्य और केंद्र सरकार के आपसी सामंजस्य के साथ होगा। इस दौरान स्वास्थ्य मुद्दे को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही अदालत ने कहा है कि अगर राज्य सरकार को लगता है कि स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो वह इस पर रोक लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed