फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After the Ahmedabad plane crash, bodies were identified through DNA matching, handed over to their families

Air India Tragedy: अहमदाबाद हादसे के बाद डीएनए मैच से 162 शवों की पहचान, 120 पार्थिव देह परिजनों को सौंपी गईं

Tue, 17 Jun 2025 01:11 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 01:11 PM IST
सार

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के पांच दिन बीत चुके हैं। डीएनए मिलान से 162 शवों की पहचान हो गई है और120 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि 120 मृतक में से पांच विमान पर सवार नहीं थे। 
 

विज्ञापन
After the Ahmedabad plane crash, bodies were identified through DNA matching, handed over to their families
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बाद शवों की पहचान और उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के पांच दिन बाद अब तक डीएनए मिलान करके 270 शवों में से 162 की पहचान कर ली गई है। और 120 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शवों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण का इस्तेमाल किया जा रहा हैं क्योंकि कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: क्या दोनों इंजन हो गए थे फेल? Former Pilot Manmath Routray ने बताई असली वजह

विज्ञापन

120 मृतकों में से पांच विमान पर सवार नहीं थे- डॉ. जोशी

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि "मंगलवार सुबह तक 162 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 120 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन 120 मृतकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं, वे गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान और दीव के विभिन्न भागों के निवासी थे। डॉ जोशी ने पहले उम्मीद जताई थी कि सभी शवों की डीएनए प्रोफाइलिंग मंगलवार शाम या बुधवार सुबह तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदर जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया।  यह विमान दोपहर करीब 1:39 बजे अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस त्रासदी में विमान में सवार 241 लोगों और जमीन पर मौजूद 29 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed