फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After TDP Gorkha janshakti morcha take decision to quit NDA

टीडीपी के बाद इस पार्टी ने भी तोड़ा NDA से नाता, लगाए विश्वासघात के आरोप

Sun, 25 Mar 2018 08:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 25 Mar 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
After TDP Gorkha janshakti morcha take decision to quit NDA
नरेंद्र मोदी, अमित शाह - फोटो : फाइल

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर गोरखा लोगों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए से नाता तोड़ लिया है। तेलुगु देशम पार्टी के बाद वह ऐसा करने वाली दूसरी पार्टी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एलएम लामा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के साथ अब मोर्चा का कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में दार्जिलिंग संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार जसवंत सिंह का समर्थन किया था। उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं होने के बावजूद वर्ष 2014 में मोर्चा ने भाजपा उम्मीदवार एसएस आहलुवालिया का समर्थन किया था। लेकिन अब मोर्चा के नए अध्यक्ष विनय तामंग ने एनडीए से नाता तोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मोर्चा नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के हालिया बयान से नाराज था। घोष ने कहा था कि भाजपा और गोरखा मोर्चा के बीच महज चुनावी गठजोड़ था। लामा ने कहा कि घोष के बयान ने भाजपा के तमाम दावों की कलई खोल दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गोरखा तबके का सपना उनका भी सपना है। उन्होंने कहा कि घोष के बयान से साफ है कि गोरखा तबके के लोगों के साथ उनकी कोई सहानुभूति नहीं है।
विज्ञापन


गोरखा नेता ने कहा कि वर्ष 2009 व 2014 के चुनावों में मोर्चा की वजह से ही दार्जिलिंग संसदीय सीट भाजपा के खाते में गई थी। यह सीट भाजपा के लिए बंगाल का राजनीतिक प्रवेशद्वार थी और मोर्चा के चलते ही यह संभव हुआ था। लेकिन भाजपा ने बार-बार पर्वतीय इलाके के लोगों को धोखा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed