फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After staving off split Goa Congress files petitions with Speaker to disqualify MLAs michael Lobo and digambar Kamat

Goa: कांग्रेस ने विस स्पीकर से लोबो और कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की, भाजपा से सांठगांठ का आरोप

Mon, 11 Jul 2022 04:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Jul 2022 04:01 PM IST
सार

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि लोबो और कामत के खिलाफ 'अयोग्यता' याचिकाएं दायर की गई हैं, विपक्ष के नेता के रूप में लोबो को हटाने के पार्टी के फैसले के बारे में स्पीकर को विधानसभा में सूचित किया गया है।

विज्ञापन
After staving off split Goa Congress files petitions with Speaker to disqualify MLAs michael Lobo and digambar Kamat
कांग्रेस ने गोवा विधानसभा स्पीकर से अपने दो विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की - फोटो : Facebook/Michael Lobo, Digambar Kamat

विस्तार

महाराष्ट्र के बाद अब पड़ोसी राज्य गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने सोमवार को गोवा विधानसभा के स्पीकर रमेश तावड़कर से अपने विधायकों माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की है। कांग्रेस ने दोनों विधायकों पर विपक्षी दल में फूट लाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि लोबो और कामत के खिलाफ 'अयोग्यता' याचिकाएं दायर की गई हैं, विपक्ष के नेता के रूप में लोबो को हटाने के पार्टी के फैसले के बारे में स्पीकर को विधानसभा में सूचित किया गया है।
विज्ञापन


'पार्टी विरोधी गतिविधि पार्टी सदस्यता छोड़ने के बराबर'
पाटकर ने दावा किया कि "दोनों विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गई हैं क्योंकि उन्होंने स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है। सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है जिसमें कहा गया है कि कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि पार्टी की सदस्यता छोड़ने के बराबर है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल को विभाजित करने का भाजपा का कदम विफल हो गया क्योंकि वह दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को आकर्षित किए बिना ऐसा करने के लिए आवश्यक विधायकों की आवश्यक संख्या नहीं जुटा सका।


'महाराष्ट्र में जो किया उसे दोहराना चाहती है भाजपा'
पाटकर ने कहा, "भाजपा ने महाराष्ट्र में पैसे और बाहुबल के जरिए जो किया है उसे दोहराना चाहती है। हमने रविवार को सुनिश्चित किया कि हमारी पार्टी में दलबदल रुक जाए।"

पाटकर ने आरोप लगाया कि भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है क्योंकि वह नहीं चाहती है कि जिन राज्यों में वे सत्ता में हैं, वहां उनका कोई विरोध न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed