फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after run for unity event narendra modi new agenda oneindia, great india

रन फॉर यूनिटी के बाद पीएम मोदी का एक भारत, श्रेष्ठ भारत

Thu, 14 Apr 2016 02:38 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, दिल्ली।
शशिधर पाठक/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Thu, 14 Apr 2016 02:38 AM IST
सार

-सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक क्षेत्र में होगी पहल
-ताकि खत्म हो सके उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम का अंतर
-राज्य बांटें राज्य से अपना अनुभव
-सात जोन में देश के राज्यों को बांटा
 

विज्ञापन
after run for unity event narendra modi new agenda oneindia, great india
PM modi at Kamakhya temple,Guwahati - फोटो : PTI

विस्तार

देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर नया फार्मूला निकाला गया है। सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी(एकता के लिए दौड़) की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री देश में उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम के बीच का भेदभाव खत्म करना चाहते हैं। उनकी योजना सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में राज्यों में परस्पर तालमेल को बढ़ावा देने की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री चाहते हैं कि एक राज्य के विभिन्न वर्गों, लोगों तथा अधिकारियों के बीच तालमेल और संवाद की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इसे आरएसएस के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है और बताते हैं इसकी रूपरेखा तैयार करने में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे का काफी बड़ा योगदान है। इस क्रम में केंद्र सरकार पांच साल के कार्यक्रम की एक रूपरेखा तैयार कर रही है। केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांस्कृतिक मंत्रालय नोडल एजेंसी की भूमिका में रहेगा। नीति आयोग भी इसको लेकर काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


इसके तहत देश के 29 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों को सात जोन में बांटा गया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, केरल, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा को जोन एक, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा जोन दो तो यूपी,दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार जोन-3 में रखे गए हैं।  सरकार चाहती है कि एक जोन के राज्य दूसरे जोन के राज्यों के साथ क्रमश: पांच साल की कार्ययोजना पर काम करें। एक साल तक एक राज्य विशेष की तकनीक, शिक्षा पद्धति, सामाजिक मुद्दों, आर्थिक क्षेत्र की खूबियों तथा संस्कृति को जाने समझें। अधिकारियों, शिक्षाविदों, छात्रों और लोगों की आवाजाही हो। राज्य अपनी खूबियों और समस्याओं से निपटने के कौशल का दूसरे राज्य से साझा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed