फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After RSS, now VHP churning: Ram temple construction fund dispute and population control law will be discussed

संघ के बाद अब विहिप का मंथन: राम मंदिर निर्माण कोष विवाद और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर होगी चर्चा

Fri, 16 Jul 2021 07:23 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Jul 2021 07:23 PM IST
सार

चित्रकूट में हुई आरएसएस की बैठक के बाद अब विश्व हिंदू परिषद का फरीदाबाद में मंथन शुरू होगा। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक में देशभर के लगभग 275 विहिप पदाधिकारियों और विदेशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
After RSS, now VHP churning: Ram temple construction fund dispute and population control law will be discussed
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चित्रकूट में हुई आरएसएस की बैठक के बाद अब विश्व हिंदू परिषद का फरीदाबाद में मंथन शुरू होगा। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक में देशभर के लगभग 275 विहिप पदाधिकारियों और विदेशों के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


शुक्रवार को वीएचपी की कोर टीम में उन विषयों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिन पर 17 और 18 जुलाई को होने वाले विभिन्न सत्रों में में चर्चा होनी है। इसके बाद 19 जुलाई को एक बार फिर कोर टीम दो दिवसीय बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेगी। इस बैठक में राम मंदिर निर्माण कोष को लेकर उठे विवाद से लेकर जनसंख्या नियंत्रण और जबरन मतांतरण के खिलाफ कानून बनाने के विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में वीएचपी अपनी सालभर की नई कार्ययोजना भी चर्चा करेगी।
विज्ञापन


अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव भी होगा
विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने इस संबंध में कहा कि दो दिवसीय बैठक में मतांतरण के विरुद्ध केंद्रीय कानून, मठ-मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, बंगाल में हुई हिंसा और कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी के अतिरिक्त संगठन के षष्टि-पूर्ति वर्ष व संगठन विस्तार के विषय पर चर्चा होगी। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे, कार्याध्यक्ष सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार व कार्याध्यक्ष (विदेश) अशोक राव चौगुले, उपाध्यक्ष गंगराजू, ओम प्रकाश सिंहल, डॉ. आरएन सिंह और हुक्म चंद सांवला और कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता सहित सभी केंद्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी कोविड प्रोटोकाल को ध्यान रखते हुए शामिल होंगे।

देश में हिंदुओं का प्रभुत्व बने रहना चाहिए : विहिप
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के किसी भी कदम पर विचार करते समय इस बात को ध्यान में रखा जाना चाहिए कि देश में हिंदुओं का प्रभुत्व बरकरार रहे। विहिप महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि यदि परिवार में सिर्फ एक बच्चा है तो हिंदुओं की आबादी खुद हिंदुओं द्वारा ही कम हो जाएगी।  

उन्होंने कहा कि जब हम जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हैं तो देश में हिंदू समाज का प्रभुत्व बरकरार रहना चाहिए। हिंदू आबादी के प्रभुत्व के कारण देश में राजनीति, धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता के सभी सिद्धांतों का पालन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इसलिए, हिंदुओं के बहुमत में बने रहने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है, वह किया जाना चाहिए। हिंदू समुदाय को यह सोचना चाहिए कि परिवार में कम से कम दो बच्चे होने चाहिए। यदि केवल एक बच्चा होगा तो हिंदुओं की जनसंख्या खुद हिंदुओं द्वारा कम हो जाएगी।


वह शनिवार को फरीदाबाद में शुरू होने वाली विहिप की संचालन परिषद और न्यासी बोर्ड की दो दिवसीय बैठक से पहले मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

बैठक के एजेंडे पर उन्होंने कहा कि कई मंदिरों के प्रबंधन पर सरकार के नियंत्रण, अवैध धर्मांतरण और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही इसमें विहिप के नए अध्यक्ष और महासचिव का भी चुनाव होगा। विहिप के वर्तमान अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे अप्रैल 2018 में इस पद के लिए चुने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed