फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After rise in Corona cases Karnataka again closed the borders with Kerala

कर्नाटक ने फिर बंद की केरल से लगी सीमाएं, कोरोना केस बढ़ने के कारण उठाया कदम, लोग परेशान

Mon, 22 Feb 2021 03:43 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 22 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
After rise in Corona cases Karnataka again closed the borders with Kerala
कर्नाटक सरकार ने केरल के साथ लगी सीमाएं कराई बंद - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक सरकार ने कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियातन केरल के साथ लगी सीमाएं बंद करा दी है। ऐसे में केरल से आने-जाने वाले यात्रियों पर सख्ती बढ़ाने के साथ मंगलौर और दक्षिण कन्नड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाले लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें सील

राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कों को सील किए जाने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कोविड-19 संक्रमण नहीं होने का प्रमाण पत्र रखने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
 



सूत्रों ने बताया कि चार सड़कों को छोड़कर दक्षिण कन्नड़ प्रशासन ने सभी सीमाओं को बंद कर दिया है। सीमा पर तैनात कर्नाटक के अधिकारियों के मुताबिक जो लोग राज्य में दाखिल होना चाहते हैं उन्हें यात्रा से 72 घंटे पहले तक की आरटी-पीसीआर जांच का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद प्रवेश की अनुमति 

मंगलौर तालुक में तलापडी, बंटवाल में सराडका, पुत्तुर तालुक में नेतानिगे-मुदनुरु और सुल्लिया के जलसूर में सीमाओं पर तैनात स्वास्थ्य और पुलिसकर्मी प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद लोगों को कर्नाटक में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं।

केरल के उत्तरी भाग में स्थित कासरगोड और आसपास के लोग दशकों से उपचार के लिए कर्नाटक के मंगलौर जाते रहे हैं। कासरगोड के विभिन्न इलाकों से मंगलौर की दूरी 10 से 50 किलोमीटर पड़ती है वहीं निकटवर्ती बड़ा अस्पताल कन्नूर में है जो कि 100 किलोमीटर दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed