{"_id":"57723bb04f1c1b9e5879a9ee","slug":"after-reprimand-by-pm-modi-swami-remembers-shloks-from-holy-book-gita","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी की फटकार के बाद गीता की शरण में पहुंचे स्वामी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी की फटकार के बाद गीता की शरण में पहुंचे स्वामी
टीम डिजिटल/ टीम डिजिटल, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jun 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की अाधिकारिक लाइन से हटकर बोलने की वजह से चर्चा में रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी के तौर-तरीकों को प्रधानमंत्री मोदी ने इशारों में 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया। इसके बाद हर तरफ से घिरते नजर आए सुब्रमण्यम स्वामी ने गीता के उपदेशों की शरण ली है।
मंगलवार सुबह स्वामी ने ट्विटर पर श्रीकृष्ण के उपदेश को याद करते हुए गीता के श्लोक को साझा किया। यही नहीं, उन्होंने इसके साथ ही दुनिया में संतुलन के सिद्धांत की भी चर्चा की है। स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, 'दुनिया अपने सामान्य संतुलन की अवस्था में रहती है। किसी एक सिरे पर की गई छेड़छाड़ का असर सभी तरफ होता है। इसलिए श्रीकृष्ण का उपदेश है सुख दुखे...'

The world is in general equilibrium. A small change in one parameter effects changes in all variables. So Krishna advised: Sukh Dukhe....
विज्ञापन विज्ञापन— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 28, 2016
स्वामी के बयानों से नाराज अरुण जेटली आज मिलेंगे मोदी से
वित्त मंत्री अरुण जेटली
- फोटो : Getty
स्वामी के मुद्दे पर मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात तय है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जेटली इन दिनों स्वामी के बयान से नाराज हैं। स्वामी ने जेटली पर परोक्ष रूप से कई बार हमला बोला है। स्वामी ने कुछ दिन पहले कहा था कि विदेश दौरे पर मंत्रियों को टाई सूट नहीं पहनना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर जैसे लगते हैं। इस दौरान वित्त मंत्री जेटली ही विदेश दौरे पर थे।
हालांकि, बाद में स्वामी ने सफाई देते हुए कहा था कि वह जेटली के बारे में बात नहीं कर रहे थे। इसके अलावा स्वामी मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन पर भी विवादित बयान दे चुके हैं।
Published by- Vikrant Singh