{"_id":"57d1df934f1c1b876a318495","slug":"after-receiving-noc-katriyana-became-indian-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी मिलते ही भारतीय दुल्हन बनी केट्रियाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एनओसी मिलते ही भारतीय दुल्हन बनी केट्रियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 09 Sep 2016 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सीमाओं का अड़ंगा भी दो दिलों के मिलन को नहीं रोक सका। आस्ट्रेलियन युवती केट्रियाना को आस्ट्रेलिया दूतावास से भारतीय युवक मनजीत सिंह से शादी करने की हरी झंडी मिल गई। एनओसी मिलते ही एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ने दोनों की कोर्ट में शादी करा दी। हरमीत के परिवार वाले विदेशी बहू पाकर फूले नहीं समा रहे थे। हरमीत और केट्रियाना दोनों एक दूसरे को पाकर खुश थे।
विज्ञापन
बरेली के राजेंद्र नगर निवासी हरमीत सिंह भल्ला की आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर की रहने वाली केट्रियाना से फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती मोहब्बत में तब्दील हो गई। हरमीत के प्यार में बंधी केट्रियाना उससे शादी करने के लिए आस्ट्रेलिया से खिंची भारत (बरेली) चली आई।
विज्ञापन
दोनों की शादी आठ अगस्त को ही होनी थी लेकिन आस्ट्रेलिया दूतावास से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने से एसडीएम अपूर्वा दुबे ने शादी रोक दी थी। केट्रियाना ने आस्ट्रेलिया दूतावास के जरिए भारत में मनजीत से शादी करने के लिए एनओसी मांगी। आस्ट्रेलिया दूतावास से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद एसडीएम सदर ने दोनों की कोर्ट में शादी करा दी।
विज्ञापन