फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Rajan, Subramanian swamy attacked chief economist advisor

राजन के बाद अब मोदी के आर्थिक सलाहकार के 'पीछे पड़े' स्वामी

Wed, 22 Jun 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
After Rajan, Subramanian swamy attacked chief economist advisor

रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के दोबारा ताजपोशी की राह में रोड़े बोने के बाद भाजपा नेता सुब्रमणयम स्वामी अब प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहाकार और वरिष्ठ अर्थशास्‍त्री अरविंद सुब्रमणयम के पीछे पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट कर स्वामी ने अरविंद सुब्रमणयम की योग्यता और निष्ठा पर सवाल खड़े किए। रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के बाद स्वामी ने अब अरविंद सुब्रमणयम को भी पद से हटाने की मांग कर दी है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि रिजर्व बैंक के गर्वनर रघुराम राजन के खिलाफ लंबे समय तक मोर्चा खोले रखने वाले सुब्रमणयम स्वामी ने जिस तरह उनकी निष्ठा और योग्यता पर सवाल उठाया तो कुछ उसी अंदाज में उन्होंने अरविंद सुब्रमणयम के खिलाफ मोर्चा खोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रघुराम राजन के खिलाफ स्वामी ने भारत के हितों से खेलने के अलावा आरोप लगाया था कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश में असहिष्‍णुता का मुद्दा उठाकर भारत का अपमान किया था। इसके अलावा उन्होंने वाशिंगटन में भारत की आर्थिक वृद्िध दर को अंधों में काना राजा भी कहा था। 

स्वामी की इस मोर्चाबंदी का ही असर रहा कि राजन के प्रति सरकार का रवैया भी उपेक्षापूर्ण होता गया, नतीजतन राजन ने खुद ही दूसरे कार्यकाल के लिए अनिच्छा जता दी। राजन मुद्दे से उत्साहित स्वामी ने अब इसी अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नियुक्त किए गए मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणयम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार पर किया हमला

After Rajan, Subramanian swamy attacked chief economist advisor

खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी दो साल पुरानी खबर का हवाला देते हुए कहा कि अरविंद ने आईपीएआर रेग्युलेंशस को लेकर अमेरिका सरकार को भारत के खिलाफ कार्रवाई करने का सुझाव दिया था। 

इस मुद्दे पर बुधवार सुबह ही स्वामी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा, "किसने यूएस कांग्रेस में 13/3/13 को अमेरिका की फार्मा कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए भारत के खिलाफ कार्रवाई का सुझाव दिया.... अरविंद सुब्रमणयम। उसे हटाओ।" 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट के द्वारा जीएसटी पर कांग्रेस के कड़े रुख के लिए भी स्वामी को जिम्मेदार ठहराया। स्वामी ने इस दौरान नरसिम्हा राव नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को भी री ट्वीट किया जिसमें अरविंद सुब्रमणयम को जोकर बताते हुए उन पर गुजरात मॉडल की आलोचना और बीफ बैन पर बकवास करने का आरोप लगाया है। 

स्वामी के इस रुख के बाद साफ है कि अरविंद सुब्रमणयम के खिलाफ भी उन्होंने लंबी लड़ाई की तैयारी कर ली है। पुराने मुद्दे उठाकर मोदी के खास कहे जाने वाले मुख्य आर्थिक सलाहकार पर निशाना लगाना उनकी मंशा साफ बयां कर रहा है। हालांकि अभी भाजपा की ओर से स्वामी के इन आरोपों पर कोई प्रति‌क्रिया नहीं दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed