{"_id":"5c681346bdec220f12209be0","slug":"after-pulwama-attacks-bjp-minister-said-attack-on-pakistan-before-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के बाद गुजरात के मंत्री बोले- 'लोकसभा' चुनाव से पहले पाकिस्तान में हो 'शोकसभा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले के बाद गुजरात के मंत्री बोले- 'लोकसभा' चुनाव से पहले पाकिस्तान में हो 'शोकसभा'
Sat, 16 Feb 2019 07:12 PM IST
अनिल पांडेय
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Ganpat singh vasawa
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात सरकार के मंत्री गणपत सिंह वसावा ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई जरूरी है। चाहे इसकी कीमत आगामी लोकसभा चुनाव में विलंब के रूप में चुकानी पड़े। गुजरात के वन, आदिवासी विकास एवं पर्यटन मंत्री वसावा ने सूरत में एक जनसभा के दौरान 'जैसे को तैसा' सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक 'शोकसभा' होनी चाहिए।
जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे 125 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि हमारे सशस्त्र बल इस तरह (पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई) का कुछ करें। हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे। हमें हमारे जवानों में पूरा भरोसा है। सीआरपीएफ ने भी कहा है कि वह बदला लेने का स्थान और समय का निर्णय करेगी।

चुनाव को रोक दो, पाकिस्तान को ठोक दो
वसावा ने गुजरात में कहा- अत्यारे चुनाव रोकी दो, अने पाकिस्तान ने ठोकी दो (आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो)। उन्होंने कहा कि यदि आप चुनाव में दो महीने की देरी होती है तो भी ठीक है लेकिन पाकिस्तान को एक सबक सिखाया जाना चाहिए।