फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after press conference of senior judges of SC now bar association also call a meeting on same issue

जज विवाद: CJI के घर से खाली हाथ लौटे सरकारी 'दूत', अटॉर्नी जनरल बोले-सब ठीक हो जाएगा

Sat, 13 Jan 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
after press conference of senior judges of SC now bar association also call a meeting on same issue
अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने इस संदर्भ में बैठक बुलाई है और बताया जा रहा है कि एसोसिएशन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जा सकती है।

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के आवास के बाहर गाड़ी में दिखाई दिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,  पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेट्ररी नृपेंद्र मिश्रा चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मिलने गए थे, लेकिन मीटिंग नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


उधर, दिल्ली में स्थित घर से निकलते वक्त अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।'

बता दें कि न्यायपालिका में चल रही गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज नाराज चल रहे हैं। जजों ने इससे पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) से इस बारे में कई बार बातचीत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकलने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने आने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विकास सिंह ने कहा कि अगर वे (जज) मीडिया के सामने आए भी थे तो उन्हें कुछ महत्वपूर्ण कहना चाहिए था। सिर्फ लोगों के दिमाग में न्यायपालिका के खिलाफ गलतफहमी पैदा करना ठीक नहीं है। साथ ही ये भी तय नहीं था कि वे जस्टिस लोया के केस पर कुछ बयान देंगे।
 

शुक्रवार को 4 जज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिस रंजन गोगई जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्टिस चेलामेश्वर और जस्टिस मदन भीमराव मौजूद रहे। जजों ने कहा कि न्यायपालिका में कुछ महीनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और ऐसा रहा तो लोकतंत्र नहीं चल सकेगा।

जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा- हम नहीं चाहते कि हम पर कोई सवाल उठाए और न्यायपालिका की निष्ठा पर सवाल उठे। उन्होंने कहा कि हमने कई बार गड़बड़ियों को लेकर CJI से शिकायत की, लेकिन सब बेकार चला गया। किसी देश के लोकतंत्र के लिए जजों की स्वतंत्रता जरूरी है, इन हालात में तो लोकतंत्र सरवाइव नहीं कर पाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सीजेआई को चिट्ठी भी लिखी थी लेकिन उस पर कोई जवाब नहीं आया। जजों ने वह चिट्टी मीडिया में भी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed