{"_id":"63a0270e4af3f036261de6c3","slug":"after-pm-modi-s-tripura-rally-cpi-m-and-congress-hit-back-at-bjp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tripura: माकपा व कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- रैली से खाली हाथ वापस लौट गए लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tripura: माकपा व कांग्रेस ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- रैली से खाली हाथ वापस लौट गए लोग
Mon, 19 Dec 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 19 Dec 2022 02:25 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कल त्रिपुरा में रैली को संबोधित किया था। इसके बाद माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा है कि जो लोग उनकी रैली में शामिल हुए थे, उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। पीएम ने राज्य के लोगों के लिए कोई नई परियोजना की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिपुरा रैली के बाद विपक्षी दल कांग्रेस व माकपा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सोमवार को दोनों पार्टियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लिए किसी नई परियोजना की घोषणा करने में विफल रहे। यहां तक कि वह 10,323 बर्खास्त शिक्षकों और राज्य के अन्य ज्वलंत मुद्दों के बारे में भी कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को पीएम मोदी ने यहां विवेकानंद मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था, जिसके बाद भाजपा नेताओं का कहना है कि पीएम की रैली से विपक्षी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। बता दें, त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
हमने सोचा था पीएम नई परियोजनाओं की करेंगे घोषणा
माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा, हमनें सोचा था कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य के लोगों के लिए नई परियोजनाओं की घोषणा करेंगे और 2018 के वादों को पूरा न कर पाने का कारण बताएंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। चौधरी ने कहा, पीएम मोदी ने टीईटी योग्य शिक्षकों, एसटीजीटी शिक्षकों, जेआरबीटी और 10,323 शिक्षकों की दुर्दशा के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला, जो लोग उनकी रैली में शामिल हुए थे, उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
भाजपा को दिखाएंगे लाल झंडा
वहीं, कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, लोग डबल इंजन की सरकार के प्रदर्शन से परेशान हैं और आने वाले चुनाव में भगवा पार्टी को लाल झंडा दिखाएंगे।