पीएम के आरोपों का मणिपुर सीएम ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इबोबी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। पिछले ढाई सालों में केंद्रीय मंत्री 90 से ज्यादा बार मणिपुर आए, लेकिन कोई यह नहीं जानता की वह क्यों आए।
ओकराम ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव के बाद जब एनडीए सरकार सत्ता में आई तो उसने उत्तर-पूर्व को कांग्रेस के काल में मिलने वाली 30 फीसदी सब्सिडी पर रोक लगा दी। एनडीए पूर्वी राज्यों से इसी प्रकार का बर्ताव करता है।
मुख्यमंत्री इबोबी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस प्रकार का बयान देंगे, ऐसा मैंने नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में रैली के दौरान कहा कि यदि भाजपा राज्य की सत्ता में वापस नहीं लौटी तो आर्थिक नाकेबंदी की समस्या ऐसे ही चलती रहेगी।
ये है मोदी का वो बयान जिस पर सीएम ने किया पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में शनिवार को मणिपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने मणिपुर को बर्बाद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले आए दिन पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्री दिल्ली में ही बैठे रहते थे। उस समय की सरकार राज्य के नेताओं को मिलने का समय तक नहीं देती थी। पहली बार केंद्र का कोई मंत्री 90 बार खुद आया और भारत सरकार की योजनाओं का सीधा-सीधा हिसाब लिया। मैं पहला प्रधानमंत्री था, जो 40 साल बाद NEC की बैठक में आया।
साथ ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन महीनों से जिन लोगों ने रोड ब्लॉक करके रखी है, कांग्रेस उन पर एक्शन नहीं लेती इसका मतलब कांग्रेस की उनसे मिलीभगत है।