फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Pimpri Chinchwad, rival NCP factions led by Ajit and Sharad Pawar unite for Pune civic polls

Pune Civic Poll: पिंपरी चिंचवाड़ के बाद पुणे में भी अजित और शरद पवार गुट का गठबंधन, रोहित बोले- सीट बंटवारा तय

Mon, 29 Dec 2025 07:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Dec 2025 07:34 PM IST
सार

Pune Civic Poll: उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने पुणे नगर निगम चुनाव के लिए भी गठबंधन कर लिया है। इससे पहले दोनों ने पिंपरी-चिंचवाड़ निगम में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। पार्टी नेता रोहित पवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
After Pimpri Chinchwad, rival NCP factions led by Ajit and Sharad Pawar unite for Pune civic polls
शरद पवार-अजित पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पुणे में नगर निगम चुनावों से पहले उप मुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उनके चाचा शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) ने सोमवार को गठबंधन कर लिया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के एक दिन पहले यह गठबंधन हुआ है। 
विज्ञापन


पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम चुनावों के लिए यह नया गठबंधन सामने आया है, जिसमें एनसीपी (महायुति गठबंधन की सदस्य) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) (विपक्षी महा विकास आघाड़ी की सदस्य) ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम चुनाव से पहले अमित साह ने उठाया घुसपैठ का मुद्दा, बोले- 'एक मौका और दें हर घुसपैठिया होगा बाहर'
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया फैसला: रोहित पवार
एनसीपी (शरद पवार गुट) विधायक रोहित पवार ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए गठबंधन करने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों दल पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव साथ लड़ेंगे। रोहित पवार ने स्पष्ट किया कि गठबंधन तय करने के फैसले में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार शामिल नहीं हुए। हालांकि वह मानते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अहम हैं और उनके विचारों का चुनावों में महत्व है। गठबंधन के लिए सीटों का बंटवारा भी तय किया गया है। हालांकि रोहित पवार ने इसकी जानकारी साझा नहीं की। 

कल नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन
महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है। 

ये भी पढ़ें: मणिकम टैगौर ने की अल-कायदा से संघ की तुलना, भाजपा बोली- आतंकवादियों में शांतिदूत देखती है कांग्रेस

राजनीतिक दृष्टिकोण से पवार परिवार के लिए  पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम  बेहद अहम हैं, क्योंकि इन क्षेत्रों में कई आईटी और औद्योगिक इकाइयां हैं। यह क्षेत्र दशकों से पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है। 2023 में एनसीपी दो हिस्सों में बंट गई थी, जब अजित पवार और उनके समर्थक विधायक एनडीए की सरकार में शामिल हुए। हालांकि इन दोनों नगर निकायों में दोनों ने गठबंधन कर लिया है।  भाजपा और शिवसेना (उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में) ने अभी तक पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में गठबंधन का औपचारिक निर्णय नहीं लिया है।

कांग्रेस और उसकी एमवीए सहयोगी शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के बीच भी बातचीत चल रही है। अभी यह तय नहीं है कि दोनों दल अलग-अलग लड़ेंगे या नहीं। पुणे में कुल 165 और पिंपरी चिंचवाड़ में 128 निगम पदों पर चुनाव होने हैं। भाजपा 2017 से 2022 तक इन दोनों नगर निगमों में सत्ता में थी।


शिवसेना और एनसीपी मिलकर लड़ेंगे नासिक नगर निगम चुनाव
नासिक नगर निगम (एनएमसी) चुनावों में महायुति के सहयोगी भाजपा और शिवसेना-एनसीपी और विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। भाजपा ने चुनावों में अकेले उतरने का फैसला किया है, जबकि उसके सहयोगी एनसीपी और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) भी लगभग तय कर चुकी है कि वे चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

राज्य मंत्री और एनसीपी नेता नरहरि जिरवाल ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन को लेकर कोई संदेश नहीं दिया। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से केवल एक दिन पहले शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी ने नासिक नगर निगम चुनावों में एक साथ लड़ने का निर्णय लिया है। जिरवाल ने कहा, किसे कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इस पर कोई सवाल नहीं है। हम मेरिट के फार्मूले के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। सीटों का बंटवारा इसी अनुसार होगा।

शिवसेना के पूर्व सांसद हेमंत गोडसे ने भी जिरवाल की बातों को दोहराया और भाजपा को 'सकारात्मक प्रतिक्रिया न देने' का जिम्मेदार ठहराया। वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), एनसीपी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed