फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Pahalgam and Ahmedabad, tourism and air travel have declined, people are afraid to go anywhere!

Impact: पहलगाम हमले और अहमदाबाद हादसे के बाद पर्यटन और हवाई यात्राओं में गिरावट, कहीं भी जाने से डर रहे लोग!

Sat, 21 Jun 2025 06:18 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

पहले पहलगाम आतंकी हमला और फिर अहमदाबाद विमान हादसा, इन दोनों घटना ने पर्यटन और हवाई यात्राओं पर खासा असर डाला है। आतंकी हमले के बाद पर्यटक जहां कही आने-जाने से डर रहे हैं, वहीं विमान हादसे के बाद अब लोग हवाई यात्राएं रद्द कर ट्रेन से सफर कर रहे हैं।

विज्ञापन
After Pahalgam and Ahmedabad, tourism and air travel have declined, people are afraid to go anywhere!
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में पिछले तीन से चार महीने में घटी घटनाओं का असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा है। पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला उसके बाद पाकिस्तान से संघर्ष के बाद अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान हादसे ने खासा असर डाला है। यात्रा व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी की एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर निराली शाह ने बताया कि, 'पहलगाम की घटना के बाद, पर्यटक कहीं भी जाने से डर रहे हैं। फिर एयर इंडिया की घटना हुई और अब ग्राहक बिल्कुल भी यात्रा करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा कि 'कई लोग व्यावसायिक उद्देश्य से भी यात्रा करते हैं, लेकिन एयर इंडिया की घटना के बाद, ग्राहक या तो ट्रेन से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं या अपनी व्यावसायिक यात्राएं पूरी तरह से रद्द कर रहे हैं। इससे हमारे व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है। हमें कॉल पर पूछताछ भी नहीं मिल रही है। हमें उम्मीद है कि स्थिति कुछ समय तक ऐसी ही रहेगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।


अहमदाबाद विमान हादसा, 270 से ज्यादा लोगों की मौत
12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एअर इंडिया की विमान एआई171 एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार 241 (एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया) लोगों की मौत हो गई है। वहीं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वो एक मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल था, वहां और उसके आसपास मौजूद 29 से ज्यादा लोग भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। फिलहाल इस हादसे के बाद डीएनए के जरिए शवों की पहचान और उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed