फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After MeToo sexual harassment allegations BJP can demand resign from MJ Akbar 

क्या शुरू हो गई है एमजे अकबर की उल्टी गिनती

Tue, 16 Oct 2018 07:54 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
After MeToo sexual harassment allegations BJP can demand resign from MJ Akbar 

#MeToo के तहत हुए खुलासों से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की एमजे अकबर से भेंट और इसके बाद उनका भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलना भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का मानना है कि मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद भी जिस तरह से उनपर आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, उससे केंद्र सरकार काफी चिंतित है। अकबर पर ताजा आरोप तुषिता पटेल ने लगाया है। इस तरह से अब तक देश और विदेश की 15 महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा महिला नेत्रियों का दबाव
अकबर पर लग रहे आरोपों को लेकर भाजपा की महिला नेताओं की लगातार परेशानी बढ़ रही है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अकबर पर लग रहे आरोप हजम नहीं हो रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने पहले ही चार सदस्यीय रिटायर जजों की जांच समिति बनाने की घोषणा कर दी है। वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा आगे

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अकबर से मुलाकात को विदेश नीति के मामलों से जोड़कर बताया जा रहा है। डोभाल, रणनीतिक नीति समूह (एसपीजी, स्ट्रेटजिक पॉलिसी ग्रुप) के चेयरमैन बन चुके हैं। यह पद काफी अहम होता है, लेकिन वह अकबर से मिलने के बाद भाजपा अध्यक्ष से भी मिलने गए थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी एमजे अकबर प्रकरण को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्हें पार्टी की सोशल मीडिया टीम से भी अच्छा फीडबैक नहीं मिल रहा है। 

ऐसे में अकबर को विदेश राज्यमंत्री पद से हटाए जाने या उनका इस्तीफा लिए जाने का भरपूर दबाव है। माना यह जा रहा है कि जल्द ही प्रधानमंत्री इस बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। एक चर्चा यह भी है कि अकबर से विदेश राज्यमंत्री का पदभार लेकर उन्हें जांच पूरी होने तक उन्हें बिना बनाए रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed