फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after madras HC upheld 2 year jail term of Sasikala husband now he admitted to hospital

हाईकोर्ट ने सजा सुनाई तो शशिकला के पति हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

Sat, 18 Nov 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
after madras HC upheld 2 year jail term of Sasikala husband now he admitted to hospital

एआईएडीएमके की नेता वीके शशिकला के पति एमके नटराजन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अस्पताल में दाखिल होने से ठीक पहले मद्रास हाईकोर्ट ने 1994 के मामले में दो साल की सुनाई सजा को बरकरार रखा है। उनके भर्ती होने के पीछे सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद वे अस्पताल में दाखिल हो गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद शशिकला के पति की मुश्किलें भी तब बढ़ गई जब कोर्ट ने उन्हें पुराने मामले में 2 साल की सजा बरकरार रखी। मामला साल 1994 का है, जब नटराजन पर लंदन से एक लग्जरी कार मांगने और फिर बिल में हेरफेर करने के आरोप सामने आए। 
विज्ञापन


लंबी कार्यवाही के बाद साल 2010 में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई थी। सजा निचली अदालत द्वारा सुनाई गई थी, जिसके खिलाफ नटराजन और उनके रिश्तेदार ने मद्रास हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शशिकला के पति का हुआ लीवर ट्रांसप्लांट, पेरोल पर आ सकती हैं बाहर


शशिकला के पति नटराजन से जुड़ा यह मामला वर्ष 1994 का है। नटराजन पर लंदन से एक लग्जरी कार मंगाने और उसके बिल में धोखाधड़ी के इस मामले में वर्ष 2010 में दो साल की सजा सुनाई गई थी। 

दरअसल, हाल ही में चेन्नई स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था। इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर डिसीस एंड ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉक्टर के इल्लानकुमारन ने बताया कि इस ट्रांसप्लांट में सात घंटे से ज्यादा का समय लगा। गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed