{"_id":"5ba79058867a557ebd687ee6","slug":"after-killed-two-daughters-hiv-sufferer-attempted-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने के डर से एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने की दो बेटियों की हत्या, खुद भी खाया जहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मरने के डर से एचआईवी पीड़ित व्यक्ति ने की दो बेटियों की हत्या, खुद भी खाया जहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इरोड
Updated Sun, 23 Sep 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के इरोड जिले में एचआईवी पीड़ित 37 साल के एक व्यक्ति ने रविवार को जहर मिला भोजन अपनी दो बेटियों को खिला कर उनकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया । पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि ऐंथियूर में दैनिक मजदूरी करने वाले सिकरण को कुछ साल पहले पता चला कि वह एचआईवी से पीड़ित है । उसे जानकारी थी कि उसकी मौत निश्चित है और इसलिए उसने यह कदम उठाने के बारे में सोचा ।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसने जहर मिला भोजन अपनी बेटियों को खिलाया और उसके बाद उसने खुद खाया । उन्होंने बताया कि पड़ोसियों को जब यह पता चला कि तीनो अचेत होकर पड़े हुए हैं तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को एंथियूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनो बेटियों की मौत अस्पताल जाने के दौरान हो गयी । सिकरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सिकरण अपनी 15 साल और 12 साल की दो बेटियों के साथ रहता था । उसकी पत्नी का उसके साथ मतभेद हो गया था जिस कारण वह सात साल पहले घर छोड़ कर चली गयी थी। सिकरण के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इनपुट, भाषा
विज्ञापन