फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After JEE, NTA starts preparing for NEET, 15.97 lakh students to appear in medical entrance exam

जेईई के बाद अब एनटीए ने शुरू की नीट की तैयारी, मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठेंगे 15.97 लाख छात्र

Sun, 06 Sep 2020 09:36 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 06 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
After JEE, NTA starts preparing for NEET, 15.97 lakh students to appear in medical entrance exam
नीट - फोटो : Self

देश भर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन सफलतापूर्वक पूरा कराने के बाद अब नीट की तैयारी शुरू हो चुकी है। परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्थान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के सफल आयोजन के लिए भी कमर कस चुकी है। पूरे देश में 13 सितंबर को नीट का आयोजन होगा, जिसके लिए 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। जेईई मेन रविवार को पूरी हो गई। 

विज्ञापन


एनटीए के अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो-दो बार निरस्त होने के बाद सितंबर में ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। जेईई के विपरीत मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन और पेपर युक्त होगी। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 2546 से बढ़ाकर 3843 कर दी है। वहीं प्रत्येक कक्षा में छात्रों की संख्या 24 से घटा कर 12 कर दी गई है। परीक्षा केंद्र से लेकर प्रवेश और निकासी तक सामाजिक दूरी का ध्यान रखने को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। छात्रों के लिए मास्क, सैनिटाइजर के अलावा सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed