{"_id":"57c756b14f1c1b376e2cb70c","slug":"after-ink-controversy-in-haryana-election-commission-issue-special-pen-for-rajyasabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरियाणा में विवाद के बाद चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किया विशेष पेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हरियाणा में विवाद के बाद चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी किया विशेष पेन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Sep 2016 03:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में ‘इंक विवाद’ पर मचे बवाल के बाद चुनाव आयोग ने एक विशेष स्केच पेन का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। आयोग के मुताबिक, भविष्य में राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों के लिए मतदान के बाद अंगुली पर निशान लगाने के लिए अब इसी खास पेन का इस्तेमाल किया जाएगा।
आयोग द्वारा गठित एक कार्यकारी समूह की सिफारिश पर यह फैसला किया गया है। आयोग का गठन हरियाणा राज्यसभा चुनाव में इंक की गड़बड़ी से विवाद उठने के बाद किया गया था ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियां न होने पाएं। भविष्य के चुनावों में एक खास कंपनी द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किए बैगनी स्केच पेन से निशान लगाने की व्यवस्था की गई है।
चुनाव आयोग ने बताया, ‘इस तरह का पेन चुनाव के वक्त मतदाता द्वारा बैलेट पेपर पर निर्धारित प्राथमिकताओं का रिकॉर्ड रखने में कारगर होगा। नियुक्त मतदान अधिकारी द्वारा प्रत्येक मतदाता को यह पेन दिया जाएगा और मतदान पूरा होने के बाद उनसे यह वापस ले लिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में इससे अलग किसी पेन के निशान को मान्य नहीं माना जाएगा।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कांग्रेस समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी आर. के. आनंद को गलत पेन के कारण मीडिया कंपनी के मालिक सुभाष चंद्रा से 12 मतों से पराजय मिली थी। आयोग ने अब यह अनिवार्य कर दिया है कि समरूपता के लिए सिर्फ बैगनी रंग के पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा और मतदान की गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी।