फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Ghatkopar incident, Central Railway orders structural audit of hoardings in its zones

Mumbai: घाटकोपर में 14 लोगों की मौत के बाद मध्य रेलवे का बड़ा फैसला, सभी होर्डिंग्स का होगा संरचनात्मक ऑडिट

Tue, 14 May 2024 08:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 14 May 2024 08:35 PM IST
सार

Mumbai: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद मध्य रेलवे ने अपने सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक लेखा-जोखा करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
After Ghatkopar incident, Central Railway orders structural audit of hoardings in its zones
मुंबई घाटकोपर हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर में तेज आंधी के बाद 100 फुट लंबी होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत के बाद मध्य रेलवे प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य रेलवे ने अपने पांचों विभागों से अपने-अपने क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स का संरचनात्मक लेखा-जोखा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट करने का आदेश
मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला का कहना है कि इंजीनियरिंग विभाग को सभी होर्डिंग्स का ऑडिट करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि मजबूती के हिसाब से सभी होर्डिंग्स की स्थिति क्या है। मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राम करन यादव ने आदेश दिए हैं कि सभी होर्डिंग्स के संरचनात्मक ऑडिट का विवरण लेने के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।  
विज्ञापन

एक अधिकारी ने कहा कि मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन में 99 जगहों पर 138 होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स का अधिकतम आकार 100 x 40 फीट है और इनके अनुबंध की अवधि पांच से सात साल तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घाटकोपर में क्या हुआ था?
मुंबई में सोमवार को इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। इस आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर इलाके में तबाही मच गई। घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग उखड़ गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।


उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed