फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after failed mission, isro will resume satellite launched by december

नाकाम मिशन के बाद इसरो फिर तैयार, दिसंबर में लॉन्च करेगा अगली सैटेलाइट

Sun, 17 Sep 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 17 Sep 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
after failed mission, isro will resume satellite launched by december
इसरो

सैटेलाइट लॉन्चिंग असफल होने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक बार फिर अपने पुराने रूप में आने की तैयारी कर रहा है। नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-1H की असफल लॉन्चिंग के बाद इसरो इस साल नवंबर या दिसंबर से एक बार फिर नई लॉन्चिंग शुरू करेगा। 

विज्ञापन


अगले मिशन की तैयारी से पहले इसरो यह पिछली लॉन्चिंग की असफलता की वजह निश्चित कर लेना चाहता है। इसके लिए इसरो ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है, जो पीएसएलवी सी39 रॉकेट में आई खामी की जांच करेगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: अगले दो महीनों में प्रशांत महासागर में गिरेगा ISRO के नाकाम मिशन IRNSS-1H का मलबा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो के चेयरमैन किरण कुमार ने बताया कि हम नवंबर या दिंसबर से लॉन्चिंग शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि 31 अगस्त को इसरो ने पहली बार निजी क्षेत्र द्वारा तैयार नेविगेशन सेटेलाइट को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी-39 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया था, लेकिन सेटेलाइट लॉन्च सफल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि कक्षा में स्थापित होने से पहले ही रॉकेट में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी। 

इसरो चेयरमैन किरण कुमार ने कहा था कि मीडिया में चल रही खबर गलत है, रॉकेट पर कोई अतिरिक्त वजन नहीं था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त वजन लॉन्च व्हीकल की हीट शील्ड पर था, जिसे दूसरे स्टेज में मिसाइल से अलग होना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और वह मिसाइल के साथ चौथे स्टेज तक पहुंच गया। यह अतिरिक्त वजन के चलते नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed