फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After ending collision with PDP bjp has applied strategic action in kashmir valley

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद पर लगाम के लिए भाजपा की रणनीति, 120 घंटों में बदली तस्वीर

Sat, 23 Jun 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jun 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
After ending collision with PDP bjp has applied strategic action in kashmir valley

जम्मू कश्मीर में पिछले 48 घंटों में बहुत तेजी से बदलाव हुए हैं। तीन सालों से चल रही पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार टूटने के बाद सियासी, प्रशासनिक बदलाव तो हुए ही साथ आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की भी पुरजोर कोशिश की जा रही है। पिछले 48 घंटों में पहले गठबंधन टूटा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने पद से इस्तीफा दिया। राज्यपाल शासन लागू हुआ।

विज्ञापन


लेकिन अब वहां का बदलता घटनाक्रम बीजेपी की दूरदर्शिता को दिखा रहा है। पहले वहां देश के टॉप कॉप को नक्सल एक्सपर्ट बीवीआर सुब्रमण्यम और चंदन तस्कर को 2004 में मार गिराने वाले विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार बना कर भेजा गया। वहीं सबसे ताजा घटनाक्रम में घाटी में आतंक पर लगाम लगाने के लिए एनएसजी कमांडों की नियुक्ति कर दी गई है।   
विज्ञापन


देखते हैं पिछले 120 घंटे में क्या क्या हुआ
23 जून

* दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिनता षड्यंत्र करे लेकिन कश्मीर अलग नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

*  बीवीआर सुब्रमण्यम को राज्यपाल वोहरा के मुख्य सचिव नियुक्त किए गए और उन्होंने आज कार्यभार संभाल लिया।  सुब्रमण्यम को नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने के लिए जाना जाता है।

21 जून

  • * जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की मांग करते हुए आज यहां प्रदर्शन किया जिससे कि ‘‘ सरकार बनाने के लिए खरीद फरोख्त ’’ के किसी भी प्रयास को रोका जा सके। 
  • * यासीन मलिक हिरासत में, हुर्रियत के अध्यक्ष नजरबंद
  • * जेकेएलएफ के प्रमुख यासीन मलिक को आज हिरासत में ले लिया गया जबकि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरम धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया गया ताकि अलगाववादी विरोध प्रदर्शन की अगुवाई नहीं कर सकें। 
  • * हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी नजरबंद हैं। 
  • * अलगाववादियों ने समर्थन वाली हड़ताल  से कश्मीर में जनजीवन प्रभावित- पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के खिलाफ अलगाववादियों द्वारा आहूत हड़ताल से आज कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर में अधिकतर दुकानें, पेट्रोल पंप और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। 

20 जून 2018

  • * श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलांदर के निकट आतंकवादियों ने आज पुलिस के एक वाहन पर गोलीबारी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी कांस्टेबल तनवीर अहमद शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए। आतंकवादियों ने पंपोर इलाके में गलांदर के समीप पुलिस के एक वाहन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
  • * जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू, पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार बनाए गए राज्यपाल के सलाहकार
  • * जम्मू कश्मीर में तेजी से बदलते घटनाक्रम में राज्यपाल शासन लागू किए जाने के महज कुछ घंटों के अंदर जहां राज्य में विधानसभा को निलंबित अवस्था में रखा गया है। इसी बीच राज्यपाल एन एन वोहरा ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा की और सीआरपीएफ के पूर्व महानिदेशक एवं उग्रवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ माने जाने वाले विजय कुमार को अपना एक सलाहकार नियुक्त किया। 
  • * श्रीनगर में कई बैठकें करने के बीच , थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहा अभियान पहले की तरह जारी रहेगा। 
  • * जनरल रावत ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने से मौजूदा सैन्य अभियानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
  • * वहीं 20 जून की दोपहर में छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रमण्यम को बी बी व्यास की जगह मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। व्यास और पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार (65) को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। कुमार जंगल में उग्रवाद निरोधक अभियान चलाने में माहिर माने जाते हैं। 
  • * जम्मू - कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों सलाहकारों के नाम पर मंजूरी दी। 
  • * पिछले एक दशक में चौथी बार जम्मू - कश्मीर में राज्यपाल शासन लगाया गया है। चारों बार वोहरा ही राज्य के राज्यपाल रहे हैं। उन्हें जून 2008 में राज्य का राज्यपाल बनाया गया था। पिछले करीब 40 सालों में आठवीं बार राज्य में राज्यपाल शासन लगाया गया है। 
  • * श्रीनगर में राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया , ‘‘ भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के तुरंत बाद राज्यपाल एन एन वोहरा ने आज जम्मू - कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद 92 के तहत राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने का आदेश जारी किया। ’’ 
  • * राज्यपाल ने अगली घोषणा द्वारा राज्यपाल शासन हटाए जाने या इसमें परिवर्तन करने तक विधानसभा को निलंबित अवस्था में रख दिया। उद्घोषणा में कहा गया कि राज्य की विधानसभा निलंबित अवस्था में रहेगी। मौजूदा विधानसभा का छह साल का कार्यकाल मार्च 2021 में पूरा होगा। 
  • * राज्यपाल की बैठकों के तहत थलसेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने वोहरा से मुलाकात की और राज्य में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। 
  • * केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने  लखनऊ में कहा कि केंद्र आतंकवाद का खात्मा कर कश्मीर में शांति कायम करना चाहता है। 
  • * उन्होंने कहा, ‘हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि आतंकवाद खत्म होना चाहिए और कश्मीर में शांति कायम होनी चाहिए। हमारी सरकार यह ध्यान में रखकर काम कर रही है। ’ 
  • * राज्य प्रशासन के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद वोहरा ने श्रीनगर के सिविल सचिवालय में शीर्ष पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकें की। 
  • * राज्यपाल की बैठकों के दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों पर भी चर्चा की, अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होने वाली है। 
  • * 20 जून की अहले सुबह भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू-कश्मीर के संविधान की धारा 92 के तहत राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने का आज आदेश दिया।’ वोहरा ने राज्य विधानसभा को अगले आदेश तक के लिए निलंबित अवस्था में रखने का भी निर्देश दिया। राज्यपाल ने मुख्य सचिव बी बी व्यास से बात की और तय समय के भीतर पूरे किये जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध किया।
  • * भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू - कश्मीर के ‘दबाव समूहों ’ को राज्य के तीनों क्षेत्रों (जम्मू , कश्मीर घाटी और लद्दाख) के लिए समान विकास से जुड़ी उनकी पार्टी की कोशिशों को बाधित करने का दोषी ठहराया। साथ ही उन्होंने घाटी में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति को भाजपा के पीडीपी के नेतृत्व वाली सरकार से अलग होने के फैसले के लिए जिम्मेदार बताया। 
  • * पीडीपी - भाजपा गठबंधन के 19 जून को टूटने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने दावा किया कि पीडीपी से समर्थन वापस लेने का फैसला 2019 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया गया। 
  • * रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 20 जून की सुबह शहीद सैनिक औरंगजेब के परिवार से भेंट की और उन्हें देश के लिए एक प्रेरणा बताया। रक्षामंत्री ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी की। 
  • * अधिकारियों ने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और पुंछ के जिला विकास आयुक्त मोहम्मद एजाज असद के संग रक्षा मंत्री शहीद औरंगजेब के परिवार के प्रति संवदेना प्रकट करने के लिए सीमांत पुंछ जिले में वर्षा के बावजूद करीब आधे किलोमीटर तक पैदल चलकर उनके गांव सलानी पहुंचीं। सलोनी गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले तक ही वाहन पहुंचने योग्य मार्ग है। 
  • * 20 जून को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलांदर के निकट आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर गोलीबारी की। इस घटना में एक भारतीय रिजर्व पुलिस की सातवीं बटालियन के वाहन को निशाना बनाया जिसमें पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। 
  • * 20 जून दोपहर छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम को आज बी बी व्यास की जगह जम्मू कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया।  व्यास को पिछले महीने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था और अब उन्हें राज्यपाल एन एन वोहरा का सलाहकार नियुक्त किया गया। 
  • * देर शाम महबूबा मुफ्ती ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।


19 जून 

  • * दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला लिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई कोर ग्रुप की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है। 
  • * बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के ताजा हालात पर चर्चा हुई उसके बाद पार्टी ने यह फैसला लिया।  बैठक से पहले अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed