{"_id":"586c1ea74f1c1b0252159cda","slug":"after-eeight-years-higher-commission-will-recruit-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग आठ साल बाद करेगा शिक्षकों की भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग आठ साल बाद करेगा शिक्षकों की भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 Jan 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में तकरीबन आठ साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित होगा। परिणाम इसी महीने के पहले पखवारे में संभावित है। हालांकि, शुरुआत कम पदों वाले एक-दो विषयों से होगी। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
आयोग में लंबे समय से कोई भर्ती नहीं हुई है। विज्ञापन संख्या 44 और 45 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन दोनों भर्तियां विवादों में फंस गईं। अब इन पर नए सिरे से आवेदन लिया जाएगा। हालांकि, इस निराशा के बीच आयोग की विज्ञापन संख्या 46 के अंतर्गत 1652 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस भर्ती में भी कई तरह के विवाद रहे तो अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति भी रद्द कर दी गई लेकिन अब इन पदों के लिए साक्षात्कार शुरू है। कुल 45 में से 30 से अधिक विषयों का साक्षात्कार हो चुका है। अध्यक्ष प्रभात मित्तल का कहना है कि अंतिम परिणाम की औपचारिकता पूरी की जा रही है। एक सप्ताह में रिजल्ट घोषित होने लगेंगे।
विज्ञापन
नए लेखकों की पुस्तकों को मिलेगा मंच
नए तथा स्थानीय लेखकों को पुस्तकों के प्रसार के लिए बड़ा आधार मिलने जा रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में 23 जनवरी से तीन दिनी पुस्तक मेला का आयोजन होगा। इसमें पहली बार नए लेखकों को भी स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। यदि छात्र-छात्राओं ने मांग की तो लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें खरीदी जाएंगी।