फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after death of CM Jaylalita, Chennai turns ghost town

सीएम जयललिता के निधन के बाद चेन्नई में पसरा सन्नाटा

Tue, 06 Dec 2016 04:08 AM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Tue, 06 Dec 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
after death of CM Jaylalita, Chennai turns ghost town

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सोमवार देर रात निधन की खबर आने के बाद से चेन्नई का माहौल बेहद गमगीन हो गया। रविवार से ही उनकी हालात अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। सोमवार को शाम होने से पहले ही चेन्नई में बंद जैसे हालात रहे। दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद होने लगे और लोग अपने दफ्तरों से जल्दी लौटने लगे।

विज्ञापन


देर रात घटी इस घटना के बाद आपोलो अस्पताल और सीएम आवास के बाहर का माहौल बेहद गमगीन था। इससे पहले अपोलो अस्पताल के अंदर और बाहर का पूरा क्षेत्र किले में तब्दील हो गया है। अस्पताल से गुजरने वाली सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम था। इसी को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। 
विज्ञापन


देर रात तक अस्पताल के बाहर अन्नाद्रमुक के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा थे। पूरे शहर में बंद जैसे हालात थे और सड़कों पर ट्रैफिक भी अपेक्षाकृत कम नजर आ रहा था। शिक्षा संस्थानों से भी छात्रों को दोपहर में ही छुट्टी दे दी गई थी। जबकि कई दफ्तरों में कर्मचारियों से जल्दी घर जाने के लिए कह दिया गया था। शाम ढलते ही सड़कें वीरान होने लगीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका से लोगों ने जरूरी चीजों का स्टॉक लेना शुरू कर दिया था जबकि छोटी-बड़ी दुकानें, खानपान और डिपार्टमेंटल स्टोर्स बंद होने लगे। कई बस अड्डे और उपनगरीय रेलवे स्टेशन भी शाम 7 बजे से ही वीरान हो गए और सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या भी कम थी। आम तौर पर कामकाज वाले दिन इस समय तंबारम-बीच ट्रेन रूट पर जबर्दस्त भीड़ और चहल-पहल रहती है लेकिन सोमवार को यात्रियों की संख्या बहुत कम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed