फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After complete screening MLA's able to enter in Parliament

अब पूरी स्क्रीनिंग के बाद ही संसद में प्रवेश कर सकेंगे माननीय

Sat, 08 Oct 2016 01:51 PM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
After complete screening MLA's able to enter in Parliament
- फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा संसद भवन की सुरक्षा को धता बताए जाने के बाद इसे एक बार फिर से चाक चौबंद बनाया जा रहा है। कुछ इस तरह कि भवन परिसर में प्रवेश करने वाला हर परिंदा इजाजत लेकर आए-जाए। माननीयों के वाहन भी अब कंपलीट स्क्रीनिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए बाकायदा संसद भवन के भीतर जाने वाले हर रास्ते पर अंडरग्राऊंड स्कैनर और सेंसर लगाए जा रहे हैं। ताकि गुजरने वाले हर वाहन की पूरी पड़ताल की जा सके।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि उड़ी में आतंकी हमला और सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सुरक्षा के कुछ और मानक इसमें जोड़े गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। संसद भवन के चारों तरफ करीब तीन किमी का क्षेत्र नो फ्लाई जोन में आता है। आसमान में इस क्षेत्र की निगरानी के लिए नई पहल की जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रानिक उपकरणों को इंस्टाल किया जा रहा है। विदेशों से आयात उपकरणों के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने का खाका तैयार हो रहा है। आर्मर वाहन तथा विशेष कमांडो दस्ते की संख्या भी बढ़ाई जा रही है और सुरक्षा में तैनात कर्मियों को नये सिरे से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि संसदीय सुरक्षा में सेंध लगने की संभावना को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरग्राऊंड वाहन स्क्रीनिंग प्रणाली का होगा इस्तेमाल

After complete screening MLA's able to enter in Parliament

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुरक्षा तैयारियों के अंतर्गत एक अक्टूबर से संसद भवन के सभी गेट पर अंडरग्राऊंड वाहन स्क्रीनिंग प्रणाली को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे लगाने की प्रक्रिया को 20 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रणाली के प्रभाव में आने के बाद संसद भवन के भीतर गुजरने वाली हर गाड़ी की कंप्लीट स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

परिसर के गेट  से कुछ दूर से वाहन को पहचानने की प्रक्रिया शुरू होगी तथा वाहन के द्वार पर आते ही गाड़ी के नीचे अथवा इसके अन्य हिस्से में किसी विस्फोटक, आईईडी आदि के होने का पता लगाया जा सकेगा। इस तरह से समय रहते किसी बड़े हादसे को रोका जा सकेगा। ऐसे ही संसद परिसर और भवन के भीतर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि को मॉनिटर करने के लिए उच्च गुणवत्ता के इलेक्ट्रानिक उपकरणों की मदद ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ऐसा आतंकी हमले की संभावना तथा संसद भवन की सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर किया जा रहा है।

गौरतलब है कि संसद के मानसून सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने संसद के भीतर प्रवेश द्वार से लेकर कई स्थानों की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया था। मान के इस आचरण पर संसद भवन में भी चिंता जताई गई थी। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ के तौर पर देखा गया था। सूत्र का कहना है कि तभी से संसद भवन की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए प्रयास चल रहे हैं, लेकिन उड़ी में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले तथा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इसमें कई बदलाव करके सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed