फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After CBI Modi government has targeted RBI: Anand Sharma

मोदी सरकार ने सीबीआई के बाद अब रिजर्व बैंक की स्वायत्तता पर बड़ा हमला किया है: आनंद शर्मा

Tue, 30 Oct 2018 04:43 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
After CBI Modi government has targeted RBI: Anand Sharma
आनंद शर्मा

कांग्रेस पार्टी के नेता आनंद शर्मा ने कहा, मोदी ने देश की हर उस संस्था को चोट पहुंचाई है, जिन पर शासन प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। इन संस्थाओं की स्वायत्तता को खत्म किया जा रहा है। सीबीआई के अलावा सीवीसी भी निशाने पर है। आरबीआई को बर्बाद करने में लगे हैं। यूजीसी का भी ऐसा ही हाल है, वहां किसी को बोलने की इजाज़त नहीं है।

विज्ञापन

 

मोदी सरकार ने अब रिज़र्व बैंक की स्वायत्तता पर बड़ा हमला किया है। यह बैंक कई दशकों से अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने इसे भी स्वतंत्र तरीक़े से काम नहीं करने दिया। सरकार जो ख़र्च करती है, अब उसी मोनेटरी संस्था यानी आरबीआई पर नियंत्रण करना चाह रही है।नियम के हिसाब से पब्लिक सेक्टर बैंक पर केवल आरबीआई का नियंत्रण होना चाहिए।

विज्ञापन


सरकार इस नीति को तोड़ना चाहती है। 2008 में आर्थिक मंदी के दौरान आरबीआई ने बहुत मजबूती से काम किया था।वित्त मंत्री अरुण जेटली का यह कहना कि आरबीआई अपना कार्य करने में सक्षम नहीं है। वे अपना यह बयान वापस लें।वे आरबीआई पर एक के बाद एक चोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनंद शर्मा ने कहा, मोदी और जेटली दोनों अयोग्य रहे हैं।जब एनडीए सरकार आई तो एनपीए तीन लाख करोड़ था, अब वह 12 लाख करोड़ है।इससे सरकार की फ़ेल नीतियों का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

 

मोदी ये सोचें कि वे भारत की अर्थव्यवस्था को कहां ले जा रहे हैं। रुपया लगातार टूट रहा है। आरबीआई से सलाह लिए बिना नोटबंदी लागू की गई। वह काला दिन था जब मोदी ने नोटबंदी को देश पर थोपा था। आरबीआई को कमरे में बंद कर नोटबंदी थोपी गई थी।


 

सरकार बैंकिंग सेक्टर के लिए अब अलग से खिड़की खोलना चाहती है। मतलब, अभी जो बर्बादी हुई है, उससे सरकार का पेट भरा नहीं है। आरबीआई की बॉडी में ऐसे लोग शामिल कर दिए गए, जिन्हें अर्थव्यवस्था के मामलों की कोई जानकारी नहीं है। आरबीआई को फ़ैसले लेने से रोका जा रहा है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed