फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After BMC election results Shivsena attack BJP over MNS Councillor allegedly beaten by BJP leader

बीएमसी नतीजों के बाद शिवसेना का हमला, 'गुंडों की पार्टी बन गई है बीजेपी'

Sat, 25 Feb 2017 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
After BMC election results Shivsena attack BJP over MNS Councillor allegedly beaten by BJP leader

कभी दोस्त रही शिवसेना-भाजपा में रोज नई दरारें पड़ती नजर आ रही हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। शिवसेना ने सामना  में भाजपा पर गुंडे आयात करने का आरोप लगाया है। सामना में लिखा है कि भाजपा ने बाहर से गुंडे आयात कर अपनी छवि गुंडा पार्टी वाली बना ली है। 

विज्ञापन


गौरलतब है कि मुंबई बीएमसी चुनाव दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़ा है और अभी मुंबई के मेयर का चुनाव होना बाकी है। बीएमसी चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। कुल मिलाकर बिना गठबंधन के मुंबई के मेयर का फैसला होना मुश्किल है।
विज्ञापन


ऐसे में शिवसेना का भाजपा पर लगातार हमले बोलना दिखा रहा है कि अब इन दोनों पार्टियों में 'दोस्ती' होना मुश्किल है। सामना की एक खबर में भाजपा पर आरोप है कि बीएमसी चुनाव में वॉर्ड नंबर 166 से पराजित भाजपा उम्मीदवार ने मनसे के जीते हुए उम्मीदवार संजय तुरडे पर जानलेवा हमला किया जिसमें उन्हें न उनके साथियों को गंभार चोटें आई हैं। खबर में लिखा है कि 'यह तो झांकी है, पूरी फिल्म अभी बाकी है'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीएमसी चुनाव में शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके पास 84 पार्षद है। सामना की एक खबर के मुताबिक तीन और निर्दलीय पार्षदों ने शिवसेना को समर्थन दिया है। अब उसके पास 87 पार्षद हैं। वहीं भाजपा के पास 82 पार्षद हैं।

उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना के विजयी व तीन निर्दलीय पार्षदों की आज शाम 4 बजे बैठक होगी। सामना में लिखा है कि इस बैठक का उद्देश्य आगे की रणनीति तैयार करना होगा। गौरलतब है कि मुंबई महानगरपालिका के मेयर का कार्यकाल 8 मार्च को खत्म हो रहा है।


माना जा रहा है कि 8 मार्च को ही मुंबई को उसका नया मेयर मिल सकता है। आपको बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि मेयर मुंबई माहानगरपालिका में उनकी ही पार्टी का मेयर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed