फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Bihar, next stop Tamil Nadu for BJP

बिहार के बाद भाजपा की तमिलनाडु पर नजरें, सत्ता हासिल करने के लिए बनाया ये प्लान

Thu, 03 Aug 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 03 Aug 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
After Bihar, next stop Tamil Nadu for BJP

बिहार में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने अपना फोकस तमिलनाडु पर शिफ्ट कर दिया है। भाजपा चाहती है तमिलनाडु में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 120 सीटें जीत ले, ताकि राज्य में उसकी पैठ बन सके। 

विज्ञापन


राज्य के दो कद्दावर नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि के बीमारी के चलते राजनीति से रिटायरमेंट लेने पर और जयललिता के निधन के बाद से ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी पूरे राज्य में जनता के बीच अच्छी पकड़ हो। ऐसे में भाजपा का प्लान है कि वो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते। 2016 के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक नई रणनीति तैयार की है। 
विज्ञापन


विस्तारक कार्यक्रम का कर रही है आयोजन
पार्टी राज्य में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए विस्तारक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें फिलहाल 10 हजार पार्टी कार्य़कर्ता पार्टी की मेंबरशिप बढ़ा रहे हैं। 5 हजार अन्य कार्यकर्ता बदलाव लाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22,23 अगस्त को राज्य का दौरा करेंगे अमित शाह
राज्य में पार्टी की संभावनाओं को तलाशने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 22, 23 अगस्त को दौरा करेंगे। शाह राज्य के ओबीसी नेताओं से मिलेंगे। शाह का गेम प्लान कांग्रेस के साथ-साथ डीएमके को भी बाहर करने का है जो राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद से खाली हो गया है।


राज्यसभा में पार्टी के सांसद एल गणेशन ने कहा कि शाह के दौरे से 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को काफी बल मिलेगा और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना रहेगा। वो संगठन को मजबूत करने पर अपना ध्यान देंगे। सूत्रों के मुताबिक शाह इस दौरान कुछ घोषनाएं भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed