{"_id":"5dc6dbde8ebc3e5af8192d60","slug":"after-ayodhya-verdict-chief-justice-ranjan-gogoi-will-take-bench-to-dinner-at-taj-mansingh-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर फैसले के बाद चारों जजों संग डिनर पर गए चीफ जस्टिस गोगोई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या पर फैसले के बाद चारों जजों संग डिनर पर गए चीफ जस्टिस गोगोई
Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या फैसला सुनाने वाली पीठ
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई अयोध्या मामले पर ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले अन्य जजों के साथ डिनर पर गए। अन्य जजों के साथ कुछ आराम के पल बिताने के बारे में सोचा है। इस मामले की सुनवाई लगातार 40 दिन चली थी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से पहले अयोध्या विवाद पर कोर्ट का फैसला काफी अहम था। इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए पांच जजों की पीठ पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त थी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश गोगोई अगले मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, अशोक भूषण और अब्दुल नजीर को रात्रि भोज पर ताज मानसिंह होटल लेकर गए।अयोध्या के तनावपूर्ण मामले में फैसला देने के बाद तमाम जजों ने कुछ फुर्सत के पल एक साथ बिताए।
विज्ञापन
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।
अदालत ने कहा कि 2.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं। इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।