फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After arresting Anil Deshmukh Income Tax issued notice to seize Ajit Pawar property

अजित पवार पर आयकर का शिकंजा: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पर बड़ी कार्रवाई, 1000 करोड़ की पांच संपत्तियों को किया गया जब्त

Tue, 02 Nov 2021 09:36 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Nov 2021 09:36 AM IST
सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री की पांच सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश इनकम टैक्स विभाग की ओर से जारी किया गया था। 
 

विज्ञापन
After arresting Anil Deshmukh Income Tax issued notice to seize Ajit Pawar property
Ajit Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

लंबे समय से आयकर विभाग के निशाने पर चल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पवार की पांच सम्पत्तियों को मंगलवार को जब्त कर लिया गया है। सुबह ही आयकर विभाग की ओर से इन सम्पत्तियों को जब्त करने का आदेश जारी किया गया था। पवार की जिन सम्पत्तियों को आयकर विभाग ने जब्त किया है, उनकी अनुमानित कीमत 1000 करोड़ रुपये है। इससे पहले केंद्रीय एजेंसियों की ओर से बड़ी कार्रवाई महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर की गई थी। उन्हें भी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


कई ठिकानों पर हो चुकी है छापेमारी
अजित पवार लंबे समय से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रडार पर थे। विभाग की ओर से सात अक्तूबर को उनके 70 से ज्यादा ठिकानों पर रेड भी की गई थी। केंद्रीय एजेंसी की ओर से दो रियल एस्टेट ग्रुप और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद 184 करोड़ रुपये की सम्पत्ति सामने आई थी, इस सम्पत्ति का कोई हिसाब नहीं था, जिसके बाद विभाग की ओर से उनकी सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन सम्पत्तियों को किया गया जब्त
अजित पवार की पांच सम्पत्तियों को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, उनकी जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री, साउथ दिल्ली में फ्लैट, पार्थ पवार का निर्मल टॉवर, गोवा में बना रिसॉर्ट, महाराष्ट्र में 27 जमीनों पर इनकम टैक्स ने कार्रवाई की है। इन सम्पत्तियों की कीमत 1000 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed