फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After alert from Interpol about 'suicide' search online, Mumbai police save man from ending life

महाराष्ट्र: इंटरपोल की मदद से मुंबई पुलिस ने बचाई शख्स की जान, इंटरनेट पर सर्च कर रहा था ये जानकारी

Wed, 27 Sep 2023 04:43 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 27 Sep 2023 04:43 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के रूप में जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''इंटरपोल की ओर से मंगलवार दोपहर दी गई सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 ने बचाव अभियान चलाया।

विज्ञापन
After alert from Interpol about 'suicide' search online, Mumbai police save man from ending life
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने 28 वर्षीय एक व्यक्ति का पता लगाया और उसे आत्महत्या करने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस व्यक्ति को मंगलवार को उपनगरीय मालवानी से बचाया गया जब पुलिस ने इंटरपोल द्वारा साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन, जिसे आमतौर पर इंटरपोल के रूप में जाना जाता है, एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''इंटरपोल की ओर से मंगलवार दोपहर दी गई सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-11 ने बचाव अभियान चलाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''मलाड पश्चिम के मालवणी रह रहा  पीड़ित राजस्थान का रहने वाला है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह दबाव में था क्योंकि वह दो साल पहले एक आपराधिक मामले में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से मुंबई की जेल से रिहाई सुनिश्चित नहीं कर पा रहा था।  उन्होंने बताया कि पश्चिमी उपनगर मालवणी में रहने से पहले यह व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड इलाके (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था।  उन्होंने कहा, 'वह पिछले छह महीने से बेरोजगार हैं। चूंकि वह जेल से अपनी मां की रिहाई सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं था, इसलिए वह अवसाद में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसने गूगल पर कई बार 'सुसाइड बेस्ट वे' सर्च किया, जिसने इंटरपोल के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा।  उन्होंने बताया कि उस सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने पाया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाला मालवानी में है। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया गया फिर उसकी काउंसलिंग की गई।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशेवर परामर्शदाताओं की सलाह के बाद उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed