{"_id":"6083f1b28ebc3e591f4963c6","slug":"after-a-clash-between-police-and-ulfa-i-extremist-assam-police-found-two-ongc-employees-and-searching-for-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छुड़ाए गए ओएनजीसी के तीन कर्मचारी, कुछ दिन पहले हुए थे अगवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सफलता: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छुड़ाए गए ओएनजीसी के तीन कर्मचारी, कुछ दिन पहले हुए थे अगवा
Sat, 24 Apr 2021 03:53 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Apr 2021 03:53 PM IST
सार
नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के पास शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को छुड़ा लिया गया। हालांकि तीसरे कर्मचारी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के पास शनिवार (24 अप्रैल) सुबह मुठभेड़ के बाद ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को छुड़ा लिया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। असम पुलिस प्रमुख भास्कर ज्योति महंता ने यह जानकारी दी। बता दें कि असम-नागालैंड सीमा के पास शिवसागर जिले में लकवा तेल क्षेत्र से कुछ दिन पहले तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों को संदिग्ध उल्फा (आई) उग्रवादियों ने अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
महंता ने बताया, 'अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नागालैंड के मोन जिले के जंगल में मुठभेड़ हुई। ओएनजीसी के दो कर्मचारियों को वहां से छुड़ा लिया गया। तीसरे कर्मचारी की तलाश के लिए अभियान जारी है।' उन्होंने बताया कि नागालैंड पुलिस, भारतीय सेना और अन्य अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया, जिन्होंने असम पुलिस से मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
असम के डीजीपी ने छुड़ाए गए व्यक्तियों की पहचान मोहिनी मोहन गोगोई और अलाकेश सैकिया के तौर पर हुई है। सुरक्षा बल रितुल सैकिया की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया, 'अभियान सुबह शुरू किया गया और अब भी जारी है। वहां मौजूद टीम से ब्यौरा मिलने के बाद ही हम कुछ और बता पाएंगे।'
विज्ञापन
इस मामले में सीधे तौर पर शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उग्रवादी मुठभेड स्थल से एक एके राइफल छोड़ कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा, 'यह साफ है कि वे उल्फा (आई) के उग्रवादी हैं। मौके से भागते वक्त वे रितुल सैकिया को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। वहां से सीमा छह-सात किलोमीटर दूर है और इसे पार करना आसान नहीं है, क्योंकि यह घने जंगलों से घिरा हुआ है।'