फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After 12 days of Pulwama terrorist attack 12 mirage aircraft takes revenge

पुलवामा हमला: 12 दिन बाद 12 भारतीय विमानों ने कुछ इस अंदाज में लिया बदला

Tue, 26 Feb 2019 09:54 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 26 Feb 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
  • 12 दिन बाद पुलवामा आतंकी हमले का बदला पूरा।
  • 40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज विमानों ने लिया है।
  • 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था।
  • भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया है।
loader
After 12 days of Pulwama terrorist attack 12 mirage aircraft takes revenge
mirage 2000

विस्तार

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत को भारत के 12 लड़ाकू विमानों ने अपने ही अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया है। 



सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह हो गए।

12 मिराज विमान ने लिया बदला

40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज विमानों ने लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा है, '26 फरवरी के तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एसओसी पार कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो के बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया।'

12 दिन पहले हुआ था हमला

आज से 12 दिन पहले 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग तेज हो गई थी।

ये आंतकी ठिकाने हुए नष्ट

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया है। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट हो गया है।

पाकिस्तान ने स्वीकारी बम की बात

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने आज सुबह ट्वीट कर ये बताया था कि मुजफ्फराबाद सेक्टर में भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने त्वरित कार्रवाई की है। 


गफूर ने ट्वीट कर कहा, "भारतीय वायुसेना ने मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुसपैठ की है। पाकिस्तानी वायु सेना की तरफ से समय पर प्रभावी कार्रवाई की गई, जिसके बाद वो भागने लगे। उन्होंने भागते हुए बालाकोट के पास कुछ बम भी गिराए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।"

मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय वायुसेना के पीओके में बमबारी की कथित तस्वीरें भी ट्वीट की हैं। भारत सरकार या सेना की तरफ से इस मुद्दे पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed