फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan Sikh MP Narender Singh Khalsa rescued by IAF C-17 Aircraft cries in front of Camera says Everything built in 20 years finished in Taliban rule

दुख: काबुल से बचा कर भारत लाए गए अफगान सांसद, भावुक हो बोले- 20 साल में जो हुआ था, अब सब खत्म हो गया

Sun, 22 Aug 2021 11:04 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 11:04 AM IST
सार

वायुसेना का C-17 विमान रविवार को काबुल से गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा। विमान में 168 लोग सवार थे, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं। जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया, उनमें अफगानिस्तान के एक सिख सांसद के साथ कुछ और नेता भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Afghanistan Sikh MP Narender Singh Khalsa rescued by IAF C-17 Aircraft cries in front of Camera says Everything built in 20 years finished in Taliban rule
भारत पहुंचने के बाद भावुक हो गए अफगानिस्तान के सिख सांसद नरेंद्र सिंह खालसा। - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारतीय वायुसेना ने अपने लोगों को काबुल से निकालना जारी रखा है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों को भी निकालने का काम किया जा रहा है। रविवार को ही वायुसेना का C-17 विमान काबुल से गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा। विमान में 168 लोग सवार थे, जिसमें 107 भारतीय नागरिक हैं। जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया, उनमें अफगानिस्तान के एक सिख सांसद के साथ कुछ और नेता भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान से सुरक्षित भारत पहुंचने के बाद अफगान सिख सांसद नरेंद्र सिंह खालसा कैमरे के सामने आते ही भावुक हो गए, जब उनसे पूछा गया कि एक सांसद के तौर पर अपने मुल्क को छोड़ना कितने दर्द की बात होती है, तो उन्होंने कहा मुझे इस पर रोना आता है। उन्होंने अपने आंसू पोछते हुए कहा, "जिस अफगानिस्तान में हम पीढ़ियों से रह रहे थे। इस तरह के हालात जो हमने कभी नहीं देखे वो अब देख रहे हैं। सबकुछ खत्म हो गया है। 20 साल जो सरकार बनी थी, सब खत्म हो गया, सब जीरो है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र सिंह खालसा ने इसी के साथ प्रधानमंत्री और भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गुहार लगाई कि भारतीय वायुसेना अफगानिस्तान में फंसे बाकी सिखों को भी बचाए। उन्होंने बताया कि अभी एक गुरुद्वारे में करीब 280 सिख फंसे हैं, जो मदद का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed