खतरे की घंटी: अल-कायदा और आईएस के खूंखार आतंकी अफगान जेल से रिहा, बड़े हमले की बन रही योजना
पिछले दिनों तालिबानियों ने अपनी जेलों में बंद जिन आतंकवादियों को रिहा किया, उनमें अल-कायदा और आईएस के कई कमांडर भी शामिल हैं। जेल से छूटने के बाद इन कमांडरों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अपने सुरक्षित ठिकानों पर मौजूद आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों में चल रही गतिविधि का जायजा लिया...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के दुश्मन नंबर वन ओसामा बिन लादेन का आतंकवादी संगठन अल-कायदा और आईएस अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सुरक्षित इलाकों आतंकी कैंप लगाकर दुनिया को दहशत में डालने की पूरी तैयारी कर रहा है। कहने को तो अमेरिका ने अल-कायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में घुसकर मार गिराया। लेकिन इसका बदला लेने के लिए अलकायदा के कई कमांडर छोटे-छोटे टुकड़ों में बट गए और अब जब अफगानिस्तान में तालिबानियों की सत्ता आई तो इनको फिर से खाद-पानी मिलना शुरू हो गया। शनिवार को तालिबानियों ने अपनी जेलों में बंद जिन आतंकवादियों को रिहा किया, उनमें अल-कायदा और आईएस के कई कमांडर भी शामिल हैं। जेल से छूटने के बाद इन कमांडरों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अपने सुरक्षित ठिकानों पर मौजूद आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों में चल रही गतिविधि का जायजा लिया।
बीते कुछ दिनों से अफगानिस्तान की जेलों से आतंकवादियों का रिहा किया जाने का सिलसिला लगातार जारी है। एशिया के अलग-अलग इलाकों पर नजर रखने के लिए बनी खुफिया एजेंसी से जुड़े एक रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान ऐसा जान बूझकर कर रहा है। वे कहते हैं पूरी दुनिया इस बात को अच्छी तरीके से जानती है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद हमेशा फलता फूलता रहा है। खासतौर से इस्लामिक मूवमेंट के नाम पर जिस तरीके से इन दोनों मुल्कों ने अपनी जमीन को आतंकवादी संगठन के नाम कर दिया उसे खाली करा पाना न तो इन दोनों देशों की मंशा है और न अब ये इस जमीन को खाली करा सकते हैं।
दरअसल पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कबीलाई इलाकों में अल-कायदा के कैंप लगातार ओसामा बिन लादेन और उसके बाद अल जवाहिरी के देखरेख में चलते रहे। 9/11 के बाद जब अफगानिस्तान में अमेरिकी फौज पहुंची तो अल-कायदा संगठन के चल रहे कैंप में घुसपैठ कर उन्हें नेस्तनाबूद करने की कोशिश की। लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इलाकों में अल-कायदा के चलने वाले कैंप अंडर ग्राउंड हो गए। खुफिया सूत्रों के मुताबिक अलकायदा ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तमाम छोटे-छोटे आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर अपने प्रशिक्षण कैंप जारी रखे। अब जब अफगानिस्तान में अलकायदा के सरपरस्तों की सत्ता वापस आ गई है तो स्लीपर सेल की तरह दूसरे आतंकी संगठनों में काम करने वाले अलकायदा और आईएस के आतंकी भी बाहर निकलने लगे हैं। इसमें तालिबान ने अलकायदा और आईएस के आतंकियों को रिहा करके आग में घी डालने जैसा काम भी कर दिया ।
उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान ने सोमवार को जिस अंदाज में अमेरिका को एयरपोर्ट खाली करने की चेतावनी दी है वह इस बात की तस्दीक करता है कि उसके पास सिर्फ अफगानिस्तान की जमीन पर लड़ने के लिए ही आतंकवादी नहीं है बल्कि उसका नेटवर्क आईएस और अलकायदा के साथ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। सिर्फ अफगानिस्तान के दक्षिणी इलाकों के कबीलाई क्षेत्रों में कि अल-कायदा के तकरीबन चार सौ से ज्यादा आतंकवादी और कमांडर अभी भी अलकायदा के बैनर के नीचे प्रशिक्षण लेते हैं। शनिवार को अलकायदा के जेलों से रिहा किए गए कमांडरों ने अपने कई कैंप के सरगनाओं से बात भी। विदेशी मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरीके से तालिबान दुनिया के खूंखार आतंकवादी संगठनों के कमांडरों को जेल से रिहा कर रहा है वह आने वाले वक्त मैं खतरे की बड़ी घंटी की तरह है।