फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghan president to reach Delhi today talk to PM Modi on security

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली, आतंकवाद पर होगी PM मोदी से बात

Tue, 24 Oct 2017 08:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Oct 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
Afghan president to reach Delhi today talk to PM Modi on security

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी  मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। गनी अफगानिस्तान में सुरक्षा एवं स्थायित्व को बढ़ावा देने और आतंकवाद की समस्या के खात्मे के प्रयासों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अफगान राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर एक दिन के कामकाजी दौरे पर यहां आएंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने 16 अक्तूबर को अपने काबुल दौरे में गनी को मोदी की ओर से आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यात्रा के दौरान राष्ट्रपति गनी अपने भारतीय समकक्ष से मिलेंगे। वह प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री उनके सम्मान में दोपहर में भोज भी देंगे।



बयान में कहा गया, ‘दोनों पक्षों के पास बहुआयामी द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी के व्यापक क्षेत्र का जायजा लेने का मौका होगा जिसमें नव विकास भागीदारी शामिल है। दोनों देश आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed