फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aero India 2021 Live : बंगलूरू में एरो इंडिया शो का आगाज, रक्षा मंत्री राजनाथ की चीन को दो टूक

Wed, 03 Feb 2021 01:42 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 03 Feb 2021 01:42 PM IST
खास बातें

आज से बंगलूरू में एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो की शुरुआत हो चुकी है। ये कार्यक्रम पांच फरवरी तक चलेगा और इस कार्यक्रम में भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के तीनों प्रमुख शामिल हैं। यहां पढ़िए एयरो इंडिया शो के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Aero India 2021 Live updates : India's premier aerospace exhibition takes off in Bengaluru, Rajnath Singh Present
एयरो इंडिया शो - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

01:41 PM, 03-Feb-2021

सरकार ने एचएएल से किया 83 तेजस एलसीए की खरीदारी का सौदा

सरकार ने 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान खरीदने के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ बुधवार को 48,000 करोड़ रुपए का सौदा किया। रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक (अधिग्रहण) वी एल कांत राव ने एचएएल के प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष आर माधवन को यह अनुबंध एयरोइंडिया-2021 के शुभारंभ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदी में सौंपा। यह देश का अहम रक्षा और एयरोस्पेस शो है। एचएएल द्वारा निर्मित तेजस एक इंजन वाला, बेहद कुशल बहु उद्देश्यीय सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है।

गौरतलब है कि सुरक्षा पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने भारतीय वायुसेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पिछले माह एचएएल से 73 तेजस एमके-1ए तथा 10 एलसीए तेजस एमके-1प्रशिक्षु विमान खरीद की मंजूरी दी थी।
11:44 AM, 03-Feb-2021
भारतीय और विदेशी ताकतों का प्रदर्शन
एयरो इंडिया शो में भारतीय नौसेना के सुर्य किरण एयरोबैटिक और सारंग हेलिकॉप्टर ने एक टीम ने एयरोबैटिक प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमेरिकी बी-1बी लांसर एयरक्राफ्ट ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस विमान संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण डकोटा के किसी एयरबेस से उड़ान भरकर बंगलूरू तक आने में 26 घंटे का समय लगा।
 
 
विज्ञापन
11:22 AM, 03-Feb-2021
एयरो इंडिया शो में भारतीय ताकत का प्रदर्शन
कार्यक्रम में एयरक्राफ्ट्स ने आत्मनिर्भर निर्माण में फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। इसके अलावा एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम एयरक्राफ्ट ने नेत्रा फॉर्मेशन में फ्लाई पास्ट किया।
 

इसके अलावा सुखोई सु-30एमकेआई फाइटर ने त्रिशूल फॉर्मेशन में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। 
 
 
11:14 AM, 03-Feb-2021
सु-30एमकेआई फाइटर जेट का प्रदर्शन 
कार्यक्रम में भारतीय नौसेना सु-30एमकेआई फाइटर जेट को भी दर्शाया गया। ये फाइटर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का एयर लॉन्च्ड वर्जन है। वायुसेना का ये स्क्वाड्रन इन मिसाइलों से लैस है, जो 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर लक्ष्य को मार सकता है।
 
11:09 AM, 03-Feb-2021
DRDO ने पांचवी पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट को दर्शाया
एयरो इंडिया शो में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश की पांचवीं पीढ़ी वाले फाइटर एयरक्राफ्ट एडवांस मीडियम कॉम्बैक्ट एयरक्राफ्ट (अंडर डेवलेपमेंट) को दर्शाया गया। डीआरडीओ के मुताबिक, ये विमान मल्टीरोल लड़ाकू की सभी क्षमताओं के साथ आएगा।
 
11:06 AM, 03-Feb-2021
ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रदर्शन
एयरो इंडिया शो कार्यक्रम में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भी प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना, अगली पीढ़ी की समुद्री तटीय कॉस्टल डिफेंस बैटरी भूमिका में मिसाइल को शामिल करने जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 AM, 03-Feb-2021
'रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी आगामी सात से आठ साल में रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण पर 130 अरब डॉलर खर्च करने की योजना है। रक्षा क्षेत्र में भारत सरकार ने एफडीआई की सीमा को बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी। एचएएल को 83 एलसीए तेजस फाइटर का ऑर्डर मिलने पर खुशी है। ये अब तक सबसे बड़ा मेक इन इंडिया रक्षा कॉन्ट्रैक्ट है। भारत राज्य द्वारा प्रायोजित और राज्य से प्रभावित आतंकवाद का शिकार है, जो अब एक वैश्विक खतरा है। भारत हमारे लोगों और क्षेत्रीय अखंडता का हर कीमत पर बचाव करने और किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने और उसे हराने के लिए सतर्क और तैयार है।
10:42 AM, 03-Feb-2021
कार्यक्रम में 540 प्रदर्शक शामिल - रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मुझे बताया गया कि इस कार्यक्रम में 540 प्रदर्शक शामिल हैं। इसमें 80 विदेशी कंपनी और 55 से ज्यादा राष्ट्रों के रक्षा मंत्री, प्रतिनिधि, सेना प्रमुख और अधिकारी मौजूद हैं। यह वैश्विक समुदाय के बढ़ते आशावाद को दर्शाता है। 
 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि मैं मालद्वीप, यूक्रेन, गिनी, ईरान, कोमोरोस और मेडागास्कर के रक्षा मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत की और उन लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने वर्चुअली तरीके से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 
10:36 AM, 03-Feb-2021
एयरो इंडिया’ रक्षा, एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग का अदृभुत मंच - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एयरो इंडिया’ कार्यक्रम को रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र मे सहयोग का अद्भुत मंच बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधारों से भारत के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को बल मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया कि रक्षा और एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एयरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।
10:31 AM, 03-Feb-2021
सैन्य और विमानन के क्षेत्र में अग्रणी देश में आ रहा भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद भी, मैं ये देखकर खुश हूं कि इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया है। भारत सैन्य और विमानन के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में आ रहा है। एयरो इंडिया 2021 में भारत की ताकत को दिखाया जाएगा और हमारे देश में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के विविध अवसर हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed