फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aero India Show in Bengaluru Rajnath Singh said committed to make country self-reliant in the defense sector

बेंगलुरु: एयरो इंडिया शो कल से, राजनाथ बोले- देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Sun, 12 Feb 2023 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 06:48 PM IST
सार

बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी 2023 तक एयर  शो का आयोजन होना है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Aero India Show in Bengaluru Rajnath Singh said committed to make country self-reliant in the defense sector
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो के उद्घाटन से पहले एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम यहां आयोजित होने जा रहा है। 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के साथ ये अब तक देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य एक जीवंत और विश्व स्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाना है, ताकि हम रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र के समग्र विकास में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। यह आयोजन इस रास्ते पर आगे बढ़ने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया शो में 'विंग्स ऑफ द फ्यूचर' की थीम वाला इंडिया पवेलियन इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र होगा। यह पवेलियन दुनिया को नए भारत की संभावनाओं, अवसरों से परिचित कराएगा। हम भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2024 तक 25,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से तेजस एलसीए को एक आयातित इंजन द्वारा संचालित किए जाने के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि हम इसे (इंजन) स्वदेशी बनाने के लिए कतार में हैं। हम जल्द ही इसमें भी सफलता प्राप्त करेंगे। 


कल से शुरू होगा एयर  शो 
बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी 2023 तक एयर  शो का आयोजन होना है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होगा। एयरो शो 2023 का उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाते हुए घरेलू हवाई उद्योग को बढ़ावा देना है। यह एयर शो, हवाई क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगा। साथ ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर नए भारत के उदय को भी दर्शाएगा। बेंगलुरु एयर शो में 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु एयर शो का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed