{"_id":"5f80d2e95b68290bd72af048","slug":"advocate-vishal-tiwari-commission-investigating-vikas-dubey-encounter-could-not-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रहा आयोग नहीं दे सका रिपोर्ट, रहा नाकाम : वकील विशाल तिवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विकास दुबे एनकाउंटर की जांच कर रहा आयोग नहीं दे सका रिपोर्ट, रहा नाकाम : वकील विशाल तिवारी
Sat, 10 Oct 2020 02:45 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey - फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के कथित एनकाउंटर की जांच के लिए गठित आयोग को जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की गई है। आयोग दो महीने की समयसीमा पूरी होने के बावजूद रिपोर्ट दाखिल नहीं कर सका है। याचिकाकर्ता और वकील विशाल तिवारी ने आवेदन में कहा है कि आयोग दो महीने में रिपोर्ट दाखिल करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन
आवेदन में आयोग को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देने की मांग
दरअसल, 22 जुलाई को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आयोग के गठन, इसके बनाने की तारीख से दो महीने के अंदर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। तिवारी ने कहा, उन्हें एनकाउंटर में याचिका पर सुनवाई के लिए आयोग में आवेदन करने की मंजूरी भी मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि आयोग लखनऊ में बैठेगा और उसके आदेश के एक हफ्ते के अंदर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
तिवारी ने कहा, आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया और दो महीने बाद भी रिपोर्ट दाखिल नहीं कर सका। आयोग ने उनके आवेदन पर सुनवाई तक नहीं की। विकास दुबे कानपुर के बिकरू गांव में पुलिस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था। इस हमले में आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन से लाते वक्त वह 10 जुलाई को फरार होने की कोशिश करते समय कथित एनकाउंटर में मारा गया था।
विज्ञापन