फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adventures of Tarzan Movie Actor Hemant Birje, wife suffer minor injuries in road accident on Mumbai Pune Expressway

बॉलीवुड का 'टार्जन' : अभिनेता हेमंत बिरजे सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आईं मामूली चोटें

Wed, 12 Jan 2022 02:17 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 Jan 2022 02:17 AM IST
सार

'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में हेमंत को लीड रोल मिला था। फिल्म में उनके और किमी काटकर के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए थे। इससे पहले हेमंत मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।

विज्ञापन
Adventures of Tarzan Movie Actor Hemant Birje, wife suffer minor injuries in road accident on Mumbai Pune Expressway
हेमंत बिरजे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 1985 में आई एडवेंचर्स ऑफ टार्जन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी मंगलवार की रात मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता बिरजे की कार रात करीब आठ बजे उर्स टोल प्लाजा के पास सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के वक्त उनकी बेटी भी कार में थी, उसे चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


शिरगांव पुलिस चौकी के निरीक्षक सत्यवान माने ने कहा कि अभिनेता और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी बेटी को कोई चोट नहीं आई। बिरजे और उनकी पत्नी का इलाज पास के पवना अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमनामी की जिंदगी जी रहे बॉलीवुड के 'टार्जन'
आंखों में सपने लिए आए बहुत से सितारे सिर्फ वन टाइम वंडर बनकर रह गए। इसमें अभिनेता हेमंत बिरजे का नाम भी शामिल है जिन्हें कभी बॉलीवुड का 'टार्जन' कहा जाता था। कभी रातों रात चमकता सितारा बने हेमंत आज गुमनामी में जी रहे हैं। 

सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे बिरजे
हेमंत बिरजे मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। उन दिनों निर्देशक बब्बर सुभाष अपनी फिल्म के लिए हीरो की तलाश कर रहे थे। उन्हें एक ऐसे हीरो की तलाश थी जो देखने में ताकतवर हो लेकिन स्वभाव से थोड़ा शर्मीला। तब उनकी नजर हेमंत पर पड़ी थी।

सुभाष ने हेमंत को रोल के लिए कहा और उनकी ट्रेनिंग शुरू कर दी। चंद महीनों की ट्रेनिंग के बाद हेमंत कैमरे के आगे खड़े होने के लिए तैयार हो गए और इस तरह उनकी फिल्मों में एंट्री हो गई। 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में हेमंत को लीड रोल मिला था। फिल्म में उनके और किमी काटकर के बीच काफी बोल्ड सीन फिल्माए गए थे।

हेमंत ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं
हेमंत बिरजे ने इस फिल्म से जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने और भी कई फिल्में की जिसमें वो सलमान खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करते नजर आए थे। हालांकि हेमंत बिरजे की फिल्में फ्लॉप होने लगीं और वो धीरे-धीरे बॉलीवुड से गायब होने लगे। जब नए सितारे बड़े पर्दे पर छाने लगे तो लोग हेमंत को भूलने लगे।

इसके बाद वो इंडस्ट्री में किसी भी बात को लेकर चर्चा में नहीं आए। फिल्मों में काम ना मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी। 2016 में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी माली हालत खराब होने के चलते वो बेघर हो गए। बताया गया कि जिस घर में वो रह रहे थे, वहां के मालिक ने उन्हें बाहर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed