फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   advani is against the new published book

आडवाणी की इच्छा के खिलाफ छापी गई किताब का विमोचन

Sat, 23 Jul 2016 06:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
advani is against the new  published book
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : file photo

भाजपा के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी के सहयोगी रहे विश्वंभर श्रीवास्तव की किताब ‘आडवाणी के साथ 32 साल’ का विमोचन शुक्रवार को हुआ। इस किताब में आपातकाल, बाबरी मस्जिद विध्वंस सहित तमाम राजनीतिक घटनाओं के दौरान आडवाणी के द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र है। 

विज्ञापन


किताब का विमोचन भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक रामबहादुर राय और गोविंदाचार्य ने किया। किताब तब चर्चा में आई जब बृहस्पतिवार को आडवाणी के सचिव दीपक चोपड़ा ने बयान जारी कर कहा कि इस किताब को आडवाणी की इच्छा के विरुद्घ छापा गया है।
विज्ञापन


हालांकि, लेखक ने दावा किया कि किताब पर आडवाणी की सहमति ली गई थी। गौरतलब है कि चोपड़ा के बयान के बाद विमोचन स्थल को बदल दिया गया। लेखक ने कहा कि जब उन्हें चोपड़ा की ओर से जारी बयान की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्योंकि उन्होंने न सिर्फ किताब की पांडुलिपि आडवाणी को भेजी थी, बल्कि इसमें उनकी इच्छा के अनुरूप परिवर्तन भी किए थे। उन्होंने दावा किया कि आपत्ति आडवाणी की ओर से नहीं बल्कि उनका काम देख रहे व्यक्ति की थी। रामबहादुर राय ने इस दौरान बयान जारी करने वाले की तुलना कैकेयी से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed