{"_id":"605bab888ebc3ef10744dec8","slug":"adr-said-25-percent-of-the-candidates-in-the-second-phase-of-bengal-assembly-elections-were-tainted","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआर: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एडीआर: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी
Thu, 25 Mar 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:58 AM IST
सार
- दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे 171 में से 25 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे 171 में से 25 प्रतिशत उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एडीआर ने कहा कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो 63 (37 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने बताया है कि उन्होंने कक्षा पांच से 12वीं तक की पढ़ाई की है, जबकि 101 (59 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक बताई है।
विज्ञापन
दो उम्मीदवार डिप्लोमाधारक हैं, चार प्रत्याशी साक्षर हैं और एक उम्मीदवार निरक्षर है। वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाच और एडीआर ने इन 171 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होगा।