फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR report Unrecognized parties more than doubled in 11 years

एडीआर की रिपोर्ट: 11 वर्ष में दोगुने से अधिक बढ़े गैर मान्यता प्राप्त दल

Wed, 12 Jan 2022 05:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Jan 2022 05:37 AM IST
विज्ञापन
ADR report Unrecognized parties more than doubled in 11 years
11 साल में गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों की संख्या दोगुने से अधिक। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

देश में 2010 से 2021 के बीच रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों की संख्या दोगुने से अधिक हो गई। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने रिपोर्ट में जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 2010 में कुल 1,112 गैर मान्यता प्राप्त पार्टियां थीं, जो 2019 में बढ़कर 2,301 और 2021 में 2,858 हो गईं।

विज्ञापन


चुनाव के समय इन पंजीकृत पार्टियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। 2018 से 19 के बीच जहां इनकी बढ़ोतरी 9.8 फीसदी थी, वहीं 2013 से 14 के बीच 18 फीसदी रही।एडीआर के अनुसार 2019-20 के लिए केवल 230 या 8.23 फीसदी दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट और 2,796 पंजीकृत पार्टियों में से केवल 160 या 5.72 फीसदी की वार्षिक रिपोर्ट सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


वहीं 2022 के चुनावों के तहत 889 पंजीकृत मान्यता प्राप्त पार्टियों में से केवल यूपी, पंजाब और उत्तराखंड राज्य के 90 या 10.12 फीसदी दलों की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट राज्य सीईओ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019-20 के दौरान पंजीकृत 90 पार्टियों में से केवल 25 ने बिना किसी देरी के अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा की है। इन 90 रजिस्टर्ड गैर मान्यता दलों ने 2019-20 की ऑडिट रिपोर्ट में कुल आय 840.25 लाख घोषित की है, जबकि 876.76 लाख खर्च बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed