फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR Report Six political parties earned Rs 3077 crore in last financial year

ADR Report: छह राजनीतिक दलों ने पिछले वित्त वर्ष में कमाए 3,077 करोड़, भाजपा ने 2361 तो कांग्रेस ने 452 करोड़

Thu, 29 Feb 2024 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Feb 2024 05:58 AM IST
सार

एडीआर के मुताबिक, कांग्रेस ने 452.37 करोड़ की आय घोषित की है, जो कुल आमदनी का 14.70 प्रतिशत है। पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की तुलना में भाजपा की आमदनी 23.15 प्रतिशत यानी 443.72 करोड़ रुपये बढ़कर 1917.12 करोड़ रुपये से 2360.84 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
ADR Report Six political parties earned Rs 3077 crore in last financial year
भाजपा, कांग्रेस, आप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा समेत छह राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2022-23 में करीब 3,077 करोड़ रुपये की आमदनी होने की घोषणा की है। इनमें भाजपा की सबसे ज्यादा लगभग 2,361 करोड़ रुपये आय है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

एडीआर के मुताबिक, कांग्रेस ने 452.37 करोड़ की आय घोषित की है, जो कुल आमदनी का 14.70 प्रतिशत है। पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की तुलना में भाजपा की आमदनी 23.15 प्रतिशत यानी 443.72 करोड़ रुपये बढ़कर 1917.12 करोड़ रुपये से 2360.84 करोड़ रुपये हो गई है। पूर्वोत्तर से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने वाली इकलौती नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की आय में सर्वाधिक 1,502.12 प्रतिशत यानी 7.09 करोड़ की वृद्धि हुई है और 2021-22 के 47.20 लाख से बढ़कर 2022-23 में 7.56 करोड़ रुपये हो गई है। आम आदमी पार्टी की आय 91.23 प्रतिशत (40.63 करोड़) बढ़कर 85.17 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच कांग्रेस, माकपा और बसपा की आय क्रमश: 16.42 प्रतिशत (88.90 करोड़), 12.68 प्रतिशत (20.57 करोड़) और 33.14 प्रतिशत (14.50 करोड़) घटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed