{"_id":"63f4d3e3777395e7d10c6a65","slug":"adr-report-analysis-of-assets-comparison-of-re-contesting-mlas-in-the-nagaland-assembly-election-2023-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nagaland Election: दोबारा चुनाव लड़ रहे 53 में से 47 विधायकों की संपत्ति बढ़ी, CM की दौलत में हुआ 29% इजाफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Nagaland Election: दोबारा चुनाव लड़ रहे 53 में से 47 विधायकों की संपत्ति बढ़ी, CM की दौलत में हुआ 29% इजाफा
Wed, 22 Feb 2023 06:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 22 Feb 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो (फाइल फोटो)
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
विस्तार
नगालैंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल प्रचार में जुटे हुए हैं। 60 विधानसभा सीटों वाली नगालैंड विधानसभा के लिए इस बार कुल 184 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इस बार 53 मौजूदा विधायक फिर से चुनाव मैदान में हैं। इन 53 विधायकों में से 89 फीसदी यानी 47 विधायकों की संपत्ति में 0.1 फीसदी से लेकर 6,870 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। छह विधायक ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति घटी है।
पांच साल में बढ़ी औसत संपत्ति
बीते पांच साल में इन 53 दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की औसत संपत्ति में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 2018 से 2023 के बीच यह बढ़ोतरी 1.64 करोड़ रुपये रही। 2018 में निर्दलीय सहित विभिन्न दलों द्वारा मैदान में उतारे गए इन विधायकों की औसत संपत्ति 5.46 करोड़ रुपये थी। वहीं, 2023 के चुनावों में औसत संपत्ति बढ़कर 7.10 करोड़ रुपये हो गई।

टॉप-5 में चार सत्ताधारी दलों के विधायक
दोबारा चुनाव लड़ रहे इन 53 विधायकों में जिन पांच विधायकों की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है उनमें चार सत्ताधारी गठबंधन NDPP और BJP के हैं। तमलू सीट से NDPP के बीएस गनलांग फोम ने अपनी संपत्ति में सबसे ज्यादा 15.05 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी बताई है। 2018 में दास की संपत्ति 21.91 लाख थी जो 2023 में बढ़कर 15.27 करोड़ हो गई।
इस सूची में दूसरा नाम अंगामी-II सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का है। उनकी संपत्ति 2018 में 36.41 करोड़ रुपए थी जो 2023 में 29 फीसदी बढ़कर 46.95 करोड़ हो गई। तीसरे नंबर पर दीमापुर- I सीट से भाजपा के एच. तोविहोतो आयमी हैं। उनकी संपत्ति 2018 में 1.78 करोड़ थी जो 2023 में बढ़कर 9.27 करोड़ हो गई।
घासपानी-I से भाजपा विधायक एन. जैकब जहिमोमी की संपत्ति में पिछले पांच साल में 6.86 करोड़ का इजाफा हुआ है। 2018 में उन्होंने अपनी संपत्ति 3.24 करोड़ बताई थी जो 2023 में बढ़कर 10.11 करोड़ हो गई। इस लिस्ट में पांचवां नाम लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से डॉ. छोटीसुह साजो का है। पिछले चुनाव में साजो की संपत्ति 97.96 लाख थी जबकि इस चुनाव में संपत्ति 6.43 करोड़ हो गई।

24 NDPP विधायकों की संपत्ति बढ़ी
दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की औसत संपत्ति में बढ़ोतरी का पार्टी-वार आंकड़ा देखें तो NDPP के 24 विधायकों की औसत संपत्ति 6.83 करोड़ थी जो इस चुनाव में 8.74 करोड़ हो चुकी है। दोबारा चुनाव लड़ रहे BJP के 12 विधायकों की 2018 में औसत संपत्ति 3.86 करोड़ थी जो 2023 में 5.54 करोड़ हो गई है। इस बार NCP के टिकट पर लड़ रहे सात विधायकों की संपत्ति पांच साल में औसत संपत्ति 4.16 करोड़ से बढ़कर 5.38 करोड़ हो गई है।

छह विधायकों की संपत्ति घटी
कुल 53 दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों में छह विधायक ऐसे हैं जिनकी संपत्ति घटी है। सबसे ज्यादा 90 फीसदी संपत्ति NCP के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पोहवांग कोन्याक की घटी है। 2018 चुनाव में उनकी संपत्ति 76.39 लाख थी जो अब 2023 चुनाव में घटकर 7.55 लाख हो गई। इस अवधि में कोन्याक की संपत्ति में 68.84 लाख की कमी आई है।
जिन विधायकों की संपत्ति घटी है उसमें दूसरा नाम है NDPP के माथुंग यंथन का। सानिस सीट से उतरे यंथन की 2018 में संपत्ति 16.83 करोड़ थी जो अब 2023 में घटकर मात्र 8.39 करोड़ रुपए रह गई है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति करीब 50 फीसदी कम हुई। कोरिदांग सीट से BJP के इमकोंग एल. इमचेन की संपत्ति 2.49 करोड़ से घटकर 2.46 करोड़ हो गई। थोनोकन्यू सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एल खुमो की संपत्ति इस चुनाव में 49.22 लाख हो गई जबकि पिछले चुनाव में यह 52.65 लाख थी। सुरुहुतो सीट से BJP विधायक एच खेहोवी की संपत्ति अबकी बार 13.78 करोड़ रह गई। वहीं, पिछले चुनाव में उनकी संपत्ति 15.17 करोड़ थी। फेक सीट से NPF विधायक कुझोलुजो नीनू की संपत्ति 7.58 करोड़ हो गई जो पिछले चुनाव में 11.52 करोड़ थी।