{"_id":"5b98e524867a557f5d4c3504","slug":"adr-report-48-mp-mlas-have-declared-cases-of-crime-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 विधायक और सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं महिलाओं से अपराध के मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
48 विधायक और सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं महिलाओं से अपराध के मामले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Parliament
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति और अपराध का बहुत पुराना रिश्ता रहा है और देश में ऐसे सैकड़ों सांसद और विधायक हैं जो इससे संबंध रखने के बाद भी सत्ता पर काबिज हैं। इन सांसदों और विधायकों में कुछ के खिलाफ तो महिलाओं से अपराध के मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार 1580 सांसदों और विधायकों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। रिपोर्ट में महिलाओं के खिलाफ अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले 48 सांसद और विधायकों का भी जिक्र है।
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ आपराधिक छवि वाले इन सांसदों और विधायकों में सबसे अधिक 12 भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। इसके बाद शिवसेना से 7 और तृणमूल कांग्रेस से 6 नेता इसमें शामिल हैं। जिन 48 नेताओं के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं उनमें 45 विधायक और 3 सांसद हैं। इन पर जो आरोप लगे हैं उनमें अपहरण, दुष्कर्म, घरेलु हिंसा और तस्करी जैसे गंभीर अपराध का भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट को सांसदों के 776 में से 768 और विधायकों के 4120 में से 4077 शपथ-पत्रों के आधार पर तैयार किया गया है। रिपोर्ट के अुनसार सभी बड़े राजनीतिक दल इस प्रकार के प्रत्याशियों को टिकट बांटते हैं। इस संबंध में एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच ने गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त नेताओं के चुनाव में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।